अयोध्या, पूर्व राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर रुदौली तहसील मे स्थिति अधिवक्ता सभागार मे अधिवक्ता दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर परम्परागत रूप से तहसील के तीन अधिवक्ताओ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे बोलते हुये कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने कहा की बार बेंच का सामजस्य बना रहे इसका पूरा प्रयास रहेगा। अधिवक्ता गण का कोई कार्य रुकने नही दूंगा।उन्होंने बार द्वारा किए गए सम्मान की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला ने अधिवक्ता दिवस पर सम्मानित अधिवक्ताओ को शुभकामनाये देते हुये कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है जिसमे वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाता है। तहसील मे बार बेंच में तालमेल से ही सब सम्भव है।
बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद जब राष्ट्रपति थे तब उनके जन्मदिन मनाने बात हुई तो उन्होंने कहा मैं अधिवक्ता समाज से आया हूँ इस लिए मेरा जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप मे मनाया जाय तब से पूरे भारत मे आज के दिन को अधिवक्ता दिवस के रूप मे मनाने की परंपरा है।
पूर्व अध्यक्ष राम भोला तिवारी ने राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव, हरिनरायन यादव, निहाल अतहर को रामायण , कुरान , डायरी सहित अन्य सामान देकर माल्यापर्ण व शाल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अजीमुद्दीन व संचालन अब्दुल हई खाँ ने किया ।
इस मौके पर साहब सरन वर्मा ,अफसर रजा रिजवी, अली हैदर, कुल भूषण यादव, गोरखनाथ तिवारी (सभी पूर्व अध्यक्ष) वेद प्रकाश तिवारी, गयाशंकर निषाद, मो फहीम खाँ , बालेन्द्र सिंह, महामंत्री अमर सिंह यादव, राम मनोरथ वर्मा, उत्तम वर्मा, राजेश पाण्डेय, इन्द्र बहादुर सिंह, गोविंद प्रताप सिंह, अजय सिंह यादव, आशीष वैश्य, रियाज अंसारी, राजेश मिश्रा, इम्तिराज आज़म सहित काफी संख्या मे अधिवक्ता मौजूद रहे।




