Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुत्ते खाना और खिलौने क्यो छुपाते हैं? क्या वे किसी आने वाली प्रलय की आशंका में ऐसा करते हैं?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2025
in Featured
0

क्या आपने कभी किसी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे, या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में अपना पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?

आपको लग सकता है कि वे किसी ऐसे व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे होते हैं, जो प्रलय आने की आशंका से डरा हुआ हो, लेकिन कुत्ते आसन्न आपदा की चिंता में अपना खाना जमा नहीं कर रहे हैं। वे यह बता रहे हैं कि कैसे उनका विकासवादी अतीत आज भी आधुनिक व्यवहारों को आकार दे रहा है। यह दूरदर्शी रणनीति हमें एक अनोखी झलक देती है कि हम उन्हें अच्छी तरह जीने में कैसे मदद कर सकते हैं।

कुत्ते भोजन, सामान और खिलौने क्यों छिपाते हैं : आपने ‘कैशिंग’ के बारे में सुना होगा, जिसका वैज्ञानिक अर्थ है भोजन को बाद में इस्तेमाल के लिए गुप्त स्थानों पर संग्रहित करना। यह व्यवहार गिलहरियों से लेकर कौवों और भेड़ियों तक, सभी जानवरों में व्यापक रूप से पाया जाता है।

‘कैशिंग’ व्यवहार सामान्यतः दो श्रेणियों में से आता है। इनमें से एक को ‘लार्डर होर्डिंग’ के नाम से जाना जाता है। इसे एक गिलहरी के उदाहरण से समझा जा सकता है, जो लंबी सर्दियों के दौरान एक या दो स्थानों पर मेवे जमा करके रखती है।

दूसरे को ‘स्कैटर होर्डिंग’ कहते हैं। इसमें जानवर कई अलग-अलग जगहों पर अतिरिक्त भोजन का छोटा-छोटा भंडार बनाते हैं, जिससे किसी प्रतिस्पर्धी के हाथों सब कुछ गंवाने या विपरीत मौसम में भूखे रहने की संभावना कम हो जाती है। यह ज्यादातर लोमड़ियों और भेड़ियों जैसे जंगली जानवरों में देखा जाता है।

वर्तमान जीवन में कुत्तों का यह व्यवहार एक सहज प्रक्रिया है। यह उनके पूर्वजों के प्रतिस्पर्धी आहार तौर-तरीके को दर्शाता है, जो शिकार करके अपना जीवन जीते थे, लेकिन उनके लिए यह तय नहीं होता था कि उन्हें भोजन प्राप्त होगा या नहीं।

ऐसा प्रतीत होता है कि कुत्ते गंध और अवलोकन संबंधी स्मृति पर निर्भर करते हैं ताकि यह याद रख सकें कि उन्होंने विशेष वस्तुओं, जैसे भोजन, सामान और खिलौनों को कहां छिपाकर रखा है।

क्या मेरा कुत्ता इस बात को लेकर चिंतित है कि मैं उसे अगले सप्ताह खाना नहीं खिलाऊंगा : जब हम आजकल के घरेलू कुत्तों को अपने खिलौनों को छिपाने के लिए उन्हें शांत स्थानों पर ले जाते हुए, खाने को ढकने के लिए कंबलों को सूंघते हुए, या घर के पिछले हिस्से में हड्डी छिपाने के लिए गड्ढा खोदते हुए देखते हैं, तो वे इस बात से चिंतित नहीं होते कि उन्हें फिर से खाना नहीं मिलेगा।

यह व्यवहार वंशानुगत जीवित रहने की एक प्रक्रिया से प्रेरित है। इसे इस बात का प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए कि उन्हें भविष्य में भूख लगने पर खाना नहीं मिलने की आशंका है।

क्या यह व्यवहार एक समस्या है : अगर आपको लगता है कि आपके घर में ‘कैशिंग’ एक समस्याजनक व्यवहार है, तो इसके मूल कारण पर विचार करना जरूरी है।

हमारे कुत्तों का व्यवहार ही उनके हमसे संवाद करने का तरीका है, और जिस व्यवहार को हम समस्यात्मक मानते हैं, जैसे भौंकना, मिट्टी खोदना और उछलना, वह अक्सर कुत्तों का सामान्य व्यवहार होता है जो कभी-कभी हमें पसंद नहीं आता।

जब हम कुत्तों को अपने घर में पालने का फैसला करते हैं, तो हमें उनके स्वाभाविक व्यवहार के लिए उपयुक्त अवसर प्रदान करने चाहिए।

अगर आप अपने कुत्ते के सामान को छुपाने के व्यवहार को लेकर चिंतित हैं, तो अपने स्थानीय पशु चिकित्सक से सलाह लें या उनसे किसी ऐसे विशेषज्ञ से संपर्क करने के लिए कहें जो पशु व्यवहार में विशेषज्ञता रखता हो।

अगली बार जब आप अपने कुत्ते को किसी खास चीज को ध्यान से छुपाते हुए देखें, तो आप निश्चिंत हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें किसी आने वाली प्रलय की चिंता नहीं है या वे आपके द्वारा चुने गए भोजन के स्वाद का विरोध नहीं कर रहे हैं। वे सामान्य, स्वाभाविक व्यवहार कर रहे हैं जो उनके जंगली अतीत की याद दिलाता है।

(द कन्वरसेशन)

Tags: कुत्ते खाना और खिलौने क्यो छुपाते हैं
Previous Post

बलिया: कुर्सी-सोफे के कवर का रंग बदलने को लेकर हुई टेंट व्यवसायी की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मऊ जिले में मुल्जिमों की गलत तरीके से जमानत लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Related Posts

Featured

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

September 7, 2026
Featured

ISRO GSLV-F17 Mission: ‘आसमान में भारत की नई आंख’, 36,000 किमी की ऊंचाई पर स्थापित हुआ 2,367 किग्रा का भारी उपग्रह EOS-05

September 4, 2026
Featured

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

September 3, 2026
Featured

दिमाग की गतिविधियाँ मापने वाले ईयरबड्स का दौर शुरू: ‘न्यूरोटेक्नोलॉजिकल नेटिव्स’ की नई पीढ़ी की तैयारी

September 2, 2026
Next Post

मऊ जिले में मुल्जिमों की गलत तरीके से जमानत लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group