Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मऊ जिले में मुल्जिमों की गलत तरीके से जमानत लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

मऊ जिले में पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल करके आरोपियों की जमानत लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसकी नजर आमतौर पर उन आरोपियों पर रहती थी, जो अदालत में पेशी के दौरान जमानत पाने के लिए मुचलके का इंतजाम नहीं कर पाते थे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद गिरोह के सदस्य धन लेकर नकली या अप्रमाणित मुचलके के जरिये तुरंत जमानत की पेशकश करते थे, ऐसे मामलों में यह गिरोह तुरंत जमानत दिलाकर अपराधियों को राहत पहुंचाता था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को तब संदेह हुआ जब कई गंभीर मामलों में अपराधियों को बेहद तेजी से जमानत मिलने लगी। गहन जांच में खुलासा हुआ कि इस अवैध गतिविधि में पेशेवर जमानतदारों का एक पूरा नेटवर्क शामिल है जो धन के बदले किसी भी अपराधी के लिए जमानत देने को तैयार रहता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर जमानतदारों के सत्यापन का एक विशेष अभियान चलाया गया, जांच में यह सामने आया कि गिरोह में शामिल कई जमानतदार न तो संबंधित आरोपी को जानते थे और न ही उनकी पहचान या संपत्ति का कोई विश्वसनीय प्रमाण दे पा रहे थे।

पांडेय ने बताया कि गिरोह के सदस्य अपनी पहचान छुपाकर, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके और पैसों के लिए पेशेवर तरीके से जमानत लेते थे। उन्होंने कहा कि यह कृत्य सीधे तौर पर पुलिस और न्यायिक व्यवस्था को भ्रमित करने वाला था।

उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तारा देवी, रामधारी, चंद्रशेखर, सुमित्रा, दुर्ग विजय सिंह, मिस्रीलाल, रंजना, उदयभान यादव और शंकर नामक आरोपियों के खिलाफ फर्जी और अवैध तरीके से जमानत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में मऊ के अलावा गाजीपुर जिले के लोग भी शामिल पाए गए हैं।

Tags: मऊ जिले में मुल्जिमों की गलत
Previous Post

कुत्ते खाना और खिलौने क्यो छुपाते हैं? क्या वे किसी आने वाली प्रलय की आशंका में ऐसा करते हैं?

Next Post

जौनपुर: बारातियों से भरी कार खड्ड में गिरी, तीन लोगों की मौत

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
Next Post
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

जौनपुर: बारातियों से भरी कार खड्ड में गिरी, तीन लोगों की मौत

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group