Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में नवविवाहिता की हत्या के आरोप में उसका पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले में पुलिस ने मंगलवार को 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि शिवानी निषाद नामक नवविवाहिता का खून से लथपथ शव गत 23 नवंबर की देर रात उसके माता—पिता के जंगल रसूलपुर गांव में स्थित पुराने घर के शौचालय में पाया गया था। उसकी शादी इसी साल नौ मई को देवरिया जिले में हुई थी। वह 21 नवंबर को अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिये मायके आयी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को शिवानी के पुराने प्रेमी विनय निषाद उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया। वह शिवानी के घर से बमुश्किल 500 मीटर दूर रहता था। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक विनय को अपने किये का कोई पछतावा नहीं है। वह बार-बार यही कह रहा था कि उसने ”आखिरकार उससे छुटकारा पा लिया।”

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक श्वान दल ने कई बार विनय के घर तक गंध का पता लगाया। कॉल रिकॉर्ड से यह भी पुष्टि हुई कि शिवानी और विनय ने उस रात भी बात की थी।

शादी के वीडियो फुटेज में विनय जयमाल की रस्म के दौरान रात करीब 10 बजे शिवानी के पास खड़ा दिखा। उसके बाद दोनों वहां से गायब हो गये थे, जिससे विनय पर शक और पक्का हो गया।

प्रसाद के मुताबिक पूछताछ के दौरान विनय ने कुबूल किया कि उसका और शिवानी का तीन साल तक प्रेम प्रसंग रहा था। शिवानी के रिश्तेदार की शादी की रात वे दोनों (शिवानी और विनय) शिवानी के माता—पिता के पुराने घर गये थे और वहां उसके उद्यान में उससे करीब चार घंटे बातें करता रहा। इस दौरान वह उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी।

पुलिस को विनय ने बताया कि इसके बाद देर रात करीब दो बजे उसने शिवानी का माथा चूमा, उसे गले लगाया और हंसिया से उसका गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि विनय उसके मरने तक उसके पास रहा और फिर वह वहां से भाग गया।

Tags: गोरखपुर में नवविवाहिता की हत्या
Previous Post

बरेली: अपर जिला न्यायाधीश के आवास में आग लगने से दहशत, कोई हताहत नहीं

Next Post

नौकरशाहों के जीवनसाथी को पदेन पद देने की ‘औपनिवेशिक युग’ की प्रथा पर न्यायालय की उप्र को फटकार

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

नौकरशाहों के जीवनसाथी को पदेन पद देने की ‘औपनिवेशिक युग’ की प्रथा पर न्यायालय की उप्र को फटकार

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group