Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या आप एआई की मदद से मृत व्यक्तियों से बात कर सकते हैं? आपने ‘डेथबॉट्स’ आजमाए हैं!! पढ़े और करे फॉलो

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

मृतकों की आवाज और कहानियों को संजोने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कुछ चैटबॉट्स प्रियजनों की तरह बात करते हैं, और कुछ ‘वॉइस’ अवतार आपको मर चुके लोगों से ‘बात’ करने की सुविधा देते हैं। इस तरह डिजिटल दुनिया में एक नया उद्योग बन रहा है, जो स्मृतियों को जीवंत बनाने और कुछ मामलों में उन्हें सदा के लिए कायम रखने का वादा करता है।

हाल ही में ‘मेमोरी, माइंड एंड मीडिया’ में प्रकाशित हमारे शोध में, हमने यह पता लगाया कि जब मृतकों को याद रखने का काम किसी एल्गोरिदम पर छोड़ दिया जाता है, तो क्या होता है। हमने यह जानने के लिए अपने डिजिटल संस्करणों से भी बात करने की कोशिश की।

‘‘डेथबॉट्स’’ एआई प्रणाली है जिसे मृत व्यक्ति की आवाज, बोलने के तरीके और व्यक्तित्व का अनुकरण करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये किसी व्यक्ति की आवाज की रिकॉर्डिंग, पाठ संदेश, ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट का उपयोग करके ऐसे ‘इंटरैक्टिव एवटार’ बनाते हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे मृत्यु से परे ‘बात’ कर रहे हों।

जैसा कि मीडिया सिद्धांतकार सिमोन नताले ने कहा है, इन ‘भ्रम की तकनीक’ का आधार अध्यात्मवादी परंपराओं में हैं लेकिन एआई उन्हें कहीं अधिक विश्वसनीय और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाता है।

हमारा काम ‘सिंथेटिक पास्ट्स’ नामक एक परियोजना का हिस्सा है, जो व्यक्तिगत और सामूहिक स्मृति के संरक्षण पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव का अध्ययन करती है। अपने अध्ययन के लिए, हमने उन सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जो एआई का उपयोग करके किसी व्यक्ति की आवाज, यादों या डिजिटल उपस्थिति को संरक्षित या पुनर्निर्मित करने का दावा करती हैं।

यह समझने के लिए कि वे कैसे काम करते हैं, हम खुद ही परीक्षण किये। हमने अपने वीडियो, संदेश और वॉइस नोट्स अपलोड किए और अपने ‘डिजिटल प्रतिरूप’ बनाए।

कुछ मामलों में, हमने अपने स्वयं के कृत्रिम परलोक तैयार करने वाले उपयोगकर्ताओं की भूमिका निभायी। कुछ मामलों में, हमने शोक संतप्त व्यक्ति की भूमिका निभायी जिसने किसी दिवंगत व्यक्ति के डिजिटल संस्करण से बात करने की कोशिश की।

हमने जो पाया वह दिलचस्प भी था और परेशान करने वाला भी। कुछ प्रणालियां स्मृति को संरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। वे उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत कहानियों को रिकॉर्ड करने और संग्रहीत करने में मदद करती हैं, जिन्हें विषय के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है, जैसे बचपन, परिवार या प्रियजनों के लिए सलाह। फिर एआई सामग्री को अनुक्रमित करता है और लोगों को एक खोज योग्य संग्रह में मार्गदर्शन करता है।

अन्य प्रणालियां निरंतर संवाद बनाने के लिए जनरेटिव एआई का उपयोग करती हैं। आप किसी मृत व्यक्ति के बारे में डेटा अपलोड करते हैं – संदेश, पोस्ट, यहां तक कि आवाज के नमूने भी और सिस्टम एक चैटबॉट बनाता है जो उनके लहजे और शैली में प्रतिक्रिया दे सकता है। यह अपने एवटार को समय के साथ विकसित करने के लिए एआई के एक उपसमूह का उपयोग करता है जिसे मशीन लर्निंग कहा जाता है (जो अभ्यास के माध्यम से बेहतर होता है)।

इन प्रणालियों द्वारा संकेत दिए जाने पर, हमने अपने बारे में और जानकारी दी, लेकिन बॉट ने वही वाक्यांश दोहराए जो हमने कठोर, लिखित उत्तरों में इस्तेमाल किए थे। कई बार, लहजा असंगत था, जैसे कि मृत्यु पर चर्चा करते समय भी जब खुशी भरे इमोजी या उत्साहपूर्ण वाक्यांश दिखाई देते थे – यह स्पष्ट रूप से याद दिलाता है कि एल्गोरिदम क्षति के भावनात्मक भार को संभालने में कमज़ोर हैं।

Tags: क्या आप एआई की मदद से मृत व्यक्तियों
Previous Post

अयोध्या में मुक्केबाजी का रोमांच; केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में त्रिपुरा के रॉबिन और उत्तर प्रदेश के सूर्या प्रताप का विजयी पंच

Next Post

भारतीय NGO ‘एजुकेट गर्ल्स’ को मिला रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार; लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
Next Post

भारतीय NGO ‘एजुकेट गर्ल्स’ को मिला रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार; लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group