Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गर्भावस्था में पैरासिटामोल लेना ठीक, लेकिन ऑटिज़्म से इसके संबंध के बारे में विज्ञान क्या कहता है?

admin by admin
September 24, 2025
in Featured
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गर्भवती महिलाओं से अत्यधिक तेज बुखार की स्थिति को छोड़कर पैरासिटामोल के उपयोग से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इसका ऑटिज़्म से संबंध होने की आशंका है।

पैरासिटामोल को अमेरिका में ‘‘एसीटामिनोफेन’’ या ‘‘टायलिनॉल’’ के ब्रांड नाम से जाना जाता है और यह पीठ दर्द, सिरदर्द और बुखार को कम करने के लिए सामान्य रूप से दर्दनिवारक के तौर पर इस्तेमाल की जाती है।

ऑस्ट्रेलिया के थैरेप्युटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) ने मंगलवार को पूर्व के चिकित्सा दिशानिर्देशों को दोहराया और कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए किसी भी चरण में पैरासिटामोल लेना सुरक्षित है।

पैरासिटामोल का वर्गीकरण और उपयोग

पैरासिटामोल को ‘‘कैटेगरी ए’’ ड्रग के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि कई गर्भवती महिलाएं और प्रजनन आयु वाली महिलाएं इसे बिना किसी जन्म दोष या भ्रूण पर हानिकारक प्रभाव के लंबे समय तक उपयोग करती रही हैं।

गर्भावस्था में बुखार का इलाज महत्वपूर्ण है क्योंकि गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण में इलाज न किए गए उच्च बुखार से गर्भपात, न्यूरल ट्यूब दोष, और हृदय दोष हो सकते हैं। गर्भावस्था में संक्रमण भी ऑटिज़्म के जोखिम को बढ़ा सकता है।

हाल के शोध में क्या पाया गया?

साल 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ पैनल ने गर्भावस्था में पैरासिटामोल के उपयोग पर मानव और जानवरों पर किए गए अध्ययन के प्रमाणों की समीक्षा की थी। उनका एकमत बयान था कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल का उपयोग भ्रूण के विकास को प्रभावित कर सकता है, जो बाद में बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

पिछले महीने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पैरासिटामोल और न्यूरो-डेवलपमेंटल विकारों, जैसे ऑटिज़्म और एडीएचडी (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिस्ऑर्डर) के बीच संबंध का अध्ययन किया। उन्होंने 46 अध्ययनों के बाद पाया कि 27 अध्ययन में गर्भवती महिलाओं द्वारा पैरासिटामोल के उपयोग और बच्चों में तंत्रिका-विकासात्मक विकारों के बीच संबंध बताया गया था।

स्वीडन का बड़ा अध्ययन

उनकी समीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण अध्ययन 2024 में प्रकाशित हुआ था, जिसमें 1995 से 2019 के बीच स्वीडन में जन्मे लगभग 25 लाख बच्चों का डेटा शामिल था। शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भवस्था के दौरान पैरासिटामोल के उपयोग के साथ ऑटिज़्म और एडीएचडी के मामूली जोखिम का संबंध था। हालांकि, जब शोधकर्ताओं ने सगे भाई-बहनों को लेकर विश्लेषण किया ताकि अनुवांशिक और पर्यावरणीय कारकों को ध्यान में रखा जा सके, तो उन्होंने पाया कि पैरासिटामोल के उपयोग से कोई ऑटिज़्म, एडीएचडी या बौद्धिक विकलांगता का खतरा नहीं बढ़ा था।

ऑटिज़्म के जोखिम के कारणों का पता लगाना

हम अभी तक ऑटिज़्म के सभी कारणों को नहीं समझ पाए हैं, लेकिन कई आनुवंशिक और गैर-आनुवंशिक कारणों को इस स्थिति से जोड़ा गया है: मां द्वारा ली गई दवाइयाँ, बीमारियाँ, शरीर का वजन, शराब सेवन, धूम्रपान की स्थिति, गर्भावस्था में जटिलताएँ, जैसे प्री-एक्लेमप्सिया और भ्रूण का विकास प्रतिबंध, माता-पिता की उम्र, स्तनपान, आनुवंशिकी, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और सामाजिक विशेषताएँ आदि इसमें शामिल हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए इसका क्या मतलब है?

वर्तमान में कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि पैरासिटामोल का गर्भस्थ शिशु पर कोई हानिकारक प्रभाव हो। लेकिन पैरासिटामोल को न्यूनतम प्रभावी खुराक और कम से कम समय तक ही लेना चाहिए।

गर्भवती महिला को बुखार होने पर पैरासिटामोल का उपयोग किया जा सकता है। यदि पैरासिटामोल की अनुशंसित खुराक आपके लक्षणों को नियंत्रित नहीं करती है या आप दर्द महसूस करती हैं, तो डॉक्टर से चिकित्सा सलाह लें।

Tags: गर्भावस्था में पैरासिटामोल लेना ठीक
Previous Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10.9 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दी

Next Post

10 साल से निष्क्रिय खातों में ₹67,000 करोड़ जमा, RBI ने बैंकों को लौटाने के दिए निर्देश

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच
Featured

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

September 24, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Featured

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Next Post

10 साल से निष्क्रिय खातों में ₹67,000 करोड़ जमा, RBI ने बैंकों को लौटाने के दिए निर्देश

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group