Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया में हिंसाग्रस्त नेपाल से सुरक्षित वापस लौटा प्रोफेसरों का दल

admin by admin
September 11, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बलिया, नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने गए उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित एक महाविद्यालय के प्रोफेसरों के एक दल ने पड़ोसी मुल्क में हिंसा फैलने के बाद बृहस्पतिवार को सकुशल भारत वापसी पर ईश्वर को धन्यवाद दिया।

बलिया जिला मुख्यालय स्थित टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर बृजेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक दल हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने गया था। लौटने से एक दिन पहले ही नेपाल में भड़की हिंसा के बीच उसके सभी सदस्य होटल के कमरे में कैद रहे। इस दौरान भय और सिहरन के दौर से गुजरे दल ने कहीं से कोई मदद नहीं मिलने पर निराशा भी जाहिर की।

प्रोफेसर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपराह्न नेपाल से भारत आने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि उनका छह सदस्यीय दल नेपाल की राजधानी काठमांडू में छह से आठ सितंबर तक जलवायु परिवर्तन को लेकर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये बलिया से पांच सितंबर को निकला था। दल को नौ सितंबर को लौटना था मगर आठ सितंबर को ही नेपाल में सरकार विरोधी आंदोलन के हिंसक होने से हालात बिगड़ गये।

उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को दल के सभी सदस्य काठमांडू हवाई अड्डे पर वापसी के लिए पहुंचे तो सभी उड़ानें निरस्त होने की जानकारी हुई। नेपाली संसद और प्रधानमंत्री आवास को आग के हवाले कर दिये जाने के बाद उत्पन्न भय के माहौल के बीच दल के सभी सदस्य हवाई अड्डा परिसर में ही छह घंटे तक रहे। उसके बाद किसी तरह से हवाई अड्डे से तकरीबन एक किलोमीटर दूर पशुपति नाथ मंदिर के पास एक होटल में पहुंचे।

सिंह ने बताया कि होटल प्रबंधन ने दल के सभी सदस्यों से अपने होटल के कमरों में ही रहने की ताकीद की। इस दौरान पास में ही स्थित पशुपति नाथ मंदिर में लूटपाट और गौशाला तथा एक पुलिस चौकी में आगजनी की जानकारी मिली। इस सूचना के बाद दल के सभी लोग और भी दहशतजदा हो गये।

सिंह ने कहा कि नेपाल से बाहर निकलने के लिये उन्होंने कई जगह सम्पर्क किया लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

प्रोफेसर ने बताया कि घरेलू विमान सेवा शुरू होने के बाद उन्होंने पूरे दल के लिये काठमांडू से भारत की सीमा से सटे स्थित वीरगंज तक का टिकट बुक कराया। विमान ने तकरीबन दो घंटे देर से उड़ान भरी। इसके बाद दल के सदस्य वीरगंज पहुंचे और अब नेपाल की सीमा को पार करते हुए बिहार के रक्सौल जिले में दाखिल हो गये।

उन्होंने कहा कि दल के सदस्यों को नेपाल की यह यात्रा जीवन भर भूले नहीं भूलेगी। उन्हें सुरक्षित वापसी का भरोसा नहीं था, लेकिन नेपाल में हिंसा के बाद वहां की सेना ने 24 घंटे के अंदर जिस तरह से स्थिति को नियंत्रित किया उससे शिक्षकों के दल को आस जगी कि अब वे सुरक्षित बलिया पहुंच जाएंगे।

Tags: बलिया में हिंसाग्रस्त नेपाल से सुरक्षित
Previous Post

अयोध्या: राममंदिर में रोजाना 70-80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे, साल की आय 327 करोड़ रुपए, बना चौथा सबसे बड़ा मंदिर

Next Post

रुदौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी; विधायक ने डीआरएम से मिलकर सौंपा मांग पत्र

Related Posts

sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
Next Post

रुदौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी; विधायक ने डीआरएम से मिलकर सौंपा मांग पत्र

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group