Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asia Cup: आज बांग्लादेश की नजरें हांगकांग के खिलाफ मजबूत शुरूआत पर

admin by admin
September 11, 2025
in खेल, देश
0

अबुधाबी, बांग्लादेश की टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज शेख जायेद स्टेडियम पर यहां बृहस्पतिवार को हांगकांग के खिलाफ करेगी जिसे पहले मैच में अफगानिस्तान ने बुरी तरह हराया है ।

एशिया कप के उद्घाटन मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया । अफगानिस्तान के छह विकेट पर 188 रन के जवाब में हांगकांग की टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी थी ।

उसके सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके और उसकी कमजोर बल्लेबाजी पर एक बार फिर दबाव होगा । उसके गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

दूसरी ओर श्रीलंका (13 सितंबर ) और अफगानिस्तान (16 सितंबर) के खिलाफ ग्रुप चरण के कठिन मुकाबलों से पहले बांग्लादेश की टीम मजबूत शुरूआत करना चाहेगी ।

बांग्लादेश की टीम 2012, 2016 और 2018 में फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार भारत और श्रीलंका जैसे दिग्गजों के खिलाफ उसे पराजय का सामना करना पड़ा ।

लिटन दास टीम के कप्तान होंगे जिनका यह पांचवां एशिया कप है लेकिन पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर खेलेंगे । विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर उनकी मौजूदगी टीम को स्थिरता देती है । नुरूल हसन भी तीन साल बाद टीम में लौटे हैं जिससे बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के विकल्प बढे हैं ।

तौहीद ह्र्दय मध्यक्रम को आक्रामकता देते हैं जबकि मुस्ताफिजूर रहमान के पास डैथ ओवरों में विविधता है । नयी गेंद संभालने वाले तंजीम हसन साकिब का फॉर्म अतिरिक्त बोनस है ।

बांग्लादेश ने पिछली तीन श्रृंखलाओं में श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है ।

लिटन ने ट्रॉफी अनावरण समारोह में मंगलवार को कहा था ,‘‘ हमने अभी तक चैम्पियनशिप नहीं जीती है लेकिन वह अतीत की बात है । यहां कई चुनौतियां होंगी जो आसान नहीं होंगी लेकिन हमारा फोकस टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन पर रहेगा ।’’

टीमें :

बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद ह्र्दय, जाकिर अली, शमीम हुसैन, नुरूल हसन, मेहदी हसन, रिषाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्ताफिजूर रहमान, तंजीम हसन, तसकीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन ।

हांगकांग : यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निजाकत खान मोहम्मद, नसरूल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हान मार्क चाल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन, शाहिद वसीफ, गजांफर मोहम्मद, मोहम्मद वाहीद, एहसान खान ।

मैच का समय : रात आठ बजे से ।

Tags: Asia Cup: आज बांग्लादेश की नजरें
Previous Post

भारत और यूएई के बीच एशिया कप टी20 मैच का स्कोर

Next Post

वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, बृहस्पतिवार को मोदी के साथ होगी वार्ता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
खेल

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
Next Post

वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, बृहस्पतिवार को मोदी के साथ होगी वार्ता

Recent Posts

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by admin
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group