Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्माण प्रगति, ट्रस्टी नियुक्ति और आगामी समारोहों पर की चर्चा

admin by admin
September 10, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंगलवार को अयोध्या के मणिराम छावनी में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। ट्रस्ट की ओर से यह जानकारी दी गई।

तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में राम मंदिर निर्माण और संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंदिर ट्रस्ट ने ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद रिक्त हुए पद को भरने के लिए भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्ण गोपाल को ट्रस्टी नियुक्त किया। उन्हें सर्वसम्मति से इस रिक्त पद के लिए चुना गया। हालांकि, ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद रिक्त हुए पद को भरने पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है।

बैठक मैं 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। इससे पहले, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और राम दरबार के दर्शन किए।

नृपेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि मंदिर से जुड़ी कोई भी नयी परियोजना शुरू नहीं की जाएगी। केवल पूर्व स्वीकृत योजनाओं और जारी निर्माण कार्यों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में 20 दीर्घाओं में रामायण की कथा प्रदर्शित की जाएगी, क्योंकि ट्रस्ट लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से 20 दीर्घाओं वाला एक अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय बना रहा है।

प्रत्येक दीर्घा में भगवान राम के जीवन के प्रसंगों को 10 मिनट के डिजिटल खंडों में दर्शाया जाएगा। हनुमानजी को समर्पित एक विशेष दीर्घा भी प्रस्तावित है, जहां उनकी कथाओं को 7डी तकनीक का उपयोग करके दिखाया जाएगा। इसके अलावा, यह दर्शाया जाएगा कि दुनिया भर के विभिन्न देशों में भगवान राम की पूजा कैसे की जाती है।

बैठक में बताया गया कि मंदिर परिसर की चारदीवारी का काम शुरू हो गया है। ट्रस्ट ने यह जिम्मेदारी दो ठेकेदार फर्मों को सौंपी है। भीड़ प्रबंधन के लिए द्वार संख्या तीन और 11 को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। द्वार संख्या 11, 10 अक्टूबर से खुलेगा, जबकि द्वार संख्या तीन का काम बाद में पूरा किया जाएगा। इन द्वारों को संत समुदाय की प्रमुख हस्तियों को समर्पित करने की योजना है। दिसंबर 2025 तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य है।

बैठक में ध्वज स्थापना, वित्तीय पारदर्शिता, प्रशासनिक चुनौतियों और सुरक्षा उपकरणों की स्थापना पर भी चर्चा हुई। पुलिस विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद पूरी कर ली है, जिन्हें जल्द स्थापित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, न्यासी वासुदेवानंद सरस्वती, माधवाचार्य, विश्वप्रसन्न तीर्थ, स्वामी परमानंद, निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्र, विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश चंद्र, गोपाल राव, केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि और अयोध्या जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्माण प्रगति
Previous Post

मुरादाबाद: प्रसवोत्तर मनोविकृति से पीड़ित महिला ने नवजात को फ्रिज में रखा, बच्चा सुरक्षित

Next Post

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, हालात धीरे-धीरे हो रहे सामान्य

Related Posts

क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
अयोध्या

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

September 21, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
Next Post

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, हालात धीरे-धीरे हो रहे सामान्य

Recent Posts

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group