Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, हालात धीरे-धीरे हो रहे सामान्य

admin by admin
September 10, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

काठमांडू, नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद बुधवार सुबह से ही सेना के जवान प्रतिबंध के आदेश लागू करने और शांति बहाल करने के लिए काठमांडू और अन्य शहरों में तैनात हो गए। इस प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

मंगलवार रात 10 बजे पूरे देश के सुरक्षा अभियानों की कमान संभालने वाली नेपाली सेना ने ओली के पद छोड़ने के घंटों बाद भी जारी अशांति को नियंत्रित करने के लिए काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर शहरों समेत देश भर के कई क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिए हैं।

सेना ने एक बयान में कुछ समूहों की कार्रवाइयों पर चिंता व्यक्त की, जो ‘‘कठिन परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठा रहे हैं’’ और ‘‘आम नागरिकों तथा सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’

नेपाल सेना मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लूटपाट और तोड़फोड़ सहित किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपने सैनिकों को तैनात किया है।

#WATCH नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेपाली सेना गश्त कर रही है, जहां पिछले दो दिनों से हिंसा जारी है और विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/T52TPB1mHw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025

उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों ने निवासियों को यह आदेश भी जारी किया है कि वे ‘‘अत्यंत आवश्यक’’ न होने तक घर के अंदर ही रहें, ताकि आगे अशांति को रोका जा सके।

सुबह से ही काठमांडू की आम तौर पर चहल-पहल वाली सड़कें वीरान दिखीं। कुछ ही लोग घरों से बाहर निकले और वो भी खासकर रोज़मर्रा की जरूरत की चीजें खरीदने के लिए।

सड़कों पर सुरक्षाकर्मियों की कड़ी गश्त है और मंगलवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी और निजी इमारतों में लगा दी गई आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां देखी गईं।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी थी।

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को ‘जेन-जी’ द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके कार्यालय में घुस गए थे जिसके तुरंत बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध सोमवार रात हटा लिया गया था।

Tags: नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली
Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्माण प्रगति, ट्रस्टी नियुक्ति और आगामी समारोहों पर की चर्चा

Next Post

नयी दिल्ली: ISI को भारतीय सिम कार्ड मुहैया कराने वाला नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
Next Post

नयी दिल्ली: ISI को भारतीय सिम कार्ड मुहैया कराने वाला नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

Recent Posts

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

सानो (जापान), बारिश से प्रभावित ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने मंगलवार को जापान को महज 2 रन से...

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group