Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: अलग-अलग अभ्यर्थियों के नाम पर परीक्षा देने वाला ‘सॉल्वर’ गिरफ्तार

admin by admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

शाहजहांपुर जिले में ‘पीईटी’ (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) में अलग—अलग अभ्यर्थियों के नाम पर हरदोई और शाहजहांपुर में परीक्षा देने वाले बिहार निवासी एक ‘सॉल्वर’ (प्रश्नपत्र हल करने वाले) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिहार के नवादा जिले के रहने वाले विवेक मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह आज शहर के ही एक केंद्र पर एक व्यक्ति के स्थान पर पीईटी की परीक्षा दे रहा था। एसपी के अनुसार, मंडल पर संदेह होने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

द्विवेदी के मुताबिक, ‘‘मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। वह स्नातक है। उसकी बहन की शादी इसी साल होने वाली है, जिसके लिए उसे धन की जरूरत थी। उसने आजमगढ़ निवासी श्याम कृष्ण से ‘सॉल्वर’ बनकर उसके स्थान पर पीईटी परीक्षा देने की पेशकश करते हुए उसे परीक्षा पास कराने की गारंटी ली थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बात पक्की होने पर श्याम कृष्ण ने परीक्षा का फॉर्म भरते समय अपनी फोटो की जगह मंडल की तस्वीर लगा दी। उन्होंने बताया कि इस बीच श्याम ने उसे नीतीश कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया।

द्विवेदी के अनुसार, ‘‘मंडल ने उससे भी उसके स्थान पर परीक्षा देने का सौदा कर लिया। दोनों ही सौदे 20—20 हजार रुपये पर तय हुए। शनिवार को मंडल श्याम कृष्ण की जगह हरदोई में परीक्षा में शामिल हुआ। उसके बाद वह नीतीश के स्थान पर शाहजहांपुर के परीक्षा केंद्र पर भी रविवार को परीक्षा में शामिल हुआ।

द्विवेदी ने बताया कि दोनों जगह बायोमेट्रिक (अंगूठे की छाप) एक ही होने पर शक हुआ और परीक्षा समाप्त होने पर कॉलेज प्रशासन ने आरोपी विवेक मंडल को पुलिस के हवाले कर दिया।

एसपी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद आज जेल भेज दिया। आरोपी से हुई पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ‘सॉल्वर’ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में बिहार तथा आजमगढ़ (उप्र) के लिए रवाना की गई है।

Tags: शाहजहांपुर: अलग-अलग अभ्यर्थियों के नाम पर
Previous Post

पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, कम से कम 21 लोगों की मौत

Next Post

नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिये संकट का हल करने की अपील

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिये संकट का हल करने की अपील

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group