Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में दसवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

admin by admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर पुलिस आयुक्तालय के काकादेव क्षेत्र के हितकारी नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मौके से 16 वर्षीय छात्र का सुसाइड नोट बरामद किया गया जिसमें लिखा था, ‘‘मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’’ उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम इसकी जांच करेगी।

कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी सृजन सिंह नाम का यह छात्र पिछले चार महीने से अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां रह रहा था।

रावतपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक के. के. मिश्रा ने बताया कि सृजन ने अपने कमरे में एक चादर से छत के हुक से फंदा लगा लिया। कमरा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से बार-बार फोन करने और दस्तक देने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर छात्रावास के कर्मचारियों को शक हुआ। परिवार के सदस्यों ने हैरानी जताते हुए कहा कि सृजन ने किसी भी तरह की परेशानी का संकेत नहीं दिया था।

सृजन के भाई हर्षित ने पुलिस के सामने बताया, ‘‘उसने शनिवार रात मां से बात की थी और वह बिल्कुल खुश लग रहा था। वह मेहनती था और उसने कभी किसी गड़बड़ी का संकेत नहीं दिया।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सृजन ने यह कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था। पुलिस ने कहा कि अगर औपचारिक शिकायत दर्ज की जाती है तो आगे की जांच की जाएगी।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: कानपुर में दसवीं कक्षा के छात्र
Previous Post

कुलगाम में मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, अब तक दो आतंकवादी ढेर और दो जवान शहीद

Next Post

कुशीनगर में एक लड़के का धर्मांतरण कराकर मदरसे में पढाने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

कुशीनगर में एक लड़के का धर्मांतरण कराकर मदरसे में पढाने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group