अयोध्या में इनायत नगर पुलिस ने लूट और चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र प्रताप सिंह और सौरभ सिंह को रेवतीगंज से आस्तिकन की ओर जाने वाली सड़क से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बताया गया कि 20 अगस्त 2024 को लक्ष्मीगंज आरा मशीन रोड पर लुटेरों ने मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। वहीं सात जनवरी को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा थाना इनायत नगर अयोध्या ।
2. उ0नि0 आशीष सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
3. उ0नि0 राममूर्ति कनौजिया थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
4. हे0का0 सतीश कुमार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
5. हे0का0 अनिल कुमार दुबे थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
6. हे0का0 विश्व दीपक तिवारी – एंटी थेफ्ट सेल जनपद अयोध्या ।
7. का0 आकाश पाण्डेय – एंटी थेफ्ट सेल जनपद अयोध्या ।
8. का0 सचिन शर्मा – एंटी थेफ्ट सेल जनपद अयोध्या ।
9. शशिकांत यादव – एंटी थेफ्ट सेल जनपद अयोध्या ।
10. भूपेंद्र पाल – एंटी थेफ्ट सेल जनपद अयोध्या ।








