अयोध्या, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 8 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
थाना कैंट पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8 किलोग्राम 300 ग्राम अवैध गांजा, 3050 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
मुखविर खास की सूचना पर कि एक गाड़ी स्विफट जिसका नम्बर UP32MU8768 रंग सफेद जिसमे 04 व्यक्ति बैठे है जिनके पास नाजायज गांजा है, जो बेचने के लिए कहीं जा रहे है, उक्त लोग उसी गाड़ी मे बैठकर नियावां से गुप्तारघाट की तरफ आ रहे है, उक्त सूचना पर विश्वास कर त्वरित कार्यवाही करते हुए जमथरा रोड कैटोन्टमेंट मैदान के सामने वाहन को रोका गया
यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे तस्करी के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता – 1.गुलशन सिंह पुत्र श्री चन्द सिंह निवासी कलानसन पुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा 2.सनी वर्मा पुत्र रामरूप वर्मा निवासी ग्राम फरीदपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर 3.शौर्य प्रताप सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी पूरे सन समौली थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा 4.अभय सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम अमदही थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा
अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...