Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर: RSS के जिला सह संघ चालक के बेटे की हत्या

admin by admin
August 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में पशु चराने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के बेटे की लाठी-डंडों और फरसे से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक फरार है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार गांव सेमरा हरदो की है। उसने बताया कि इंद्रजीत सिंह के छोटे बेटे एवं अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री उत्कर्ष सिंह (40) को शुक्रवार शाम किसी ने उनके खेत में पशुओं के चरने की सूचना दी।

पुलिस की तरफ से बताया गया कि, इसके बाद उत्कर्ष तुरंत खेत की ओर गए और पशुओं को चरते देख पास में झोपड़ी डालकर रह रहे परिवार से इस पर आपत्ति जताई लेकिन इस बात को लेकर बहस शुरू हुई और बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि, गांव के ही कन्हई यादव के चार बेटों ने मिलकर उत्कर्ष पर हमला कर दिया और उसका पीछा कर फरसे व लाठी-डंडों से उनके बेटे के सिर, चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई गंभीर प्रहार किए। शिकायत में कहा गया कि हमलावरों ने उत्कर्ष की आंख फोड़ दी और कान काट डाला और जमीन पर गिर जाने के बाद भी चारों उसका गला दबाते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों आरोपी वहां मौजूद थे।

पुलिस ने गंभीर हालत में उत्कर्ष को पडरौना मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

सीओ ने बताया कि इंद्रजीत सिंह ने इस मामले में सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेंद्र यादव और ज्ञान यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: कुशीनगर: RSS के जिला सह संघ चालक
Previous Post

सीतापुर में बाघ के हमले में किसान की मौत

Next Post

बलिया में ग्राहक सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
Next Post

बलिया में ग्राहक सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Recent Posts

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group