अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को पीआरबी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रुदौली कस्बे के राम नगर कॉलोनी में रहने वाले कमलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ शुकुल बाजार जा रहे थे जैसे ही आजाद नगर के पास पहुंचे शुक्लपुर मोड की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पीआरबी को दी।
मौके पर पहुंची पी आर वी ने आनंद फानन में घायलों को सीएससी रुदौली लाई।जहाँ कमलेश कुमार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है लेकिन उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था में होने के कारण मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
रुदौली कोतवाल संजय मौर्य ने बताया स्कॉर्पियो व उसके ड्राइवर को कब्जे में ले लिया गया है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।