Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WFI ने नेहा सांगवान को विश्व चैंपियनशिप टीम से बाहर किया, दो साल के लिए किया निलंबित

admin by admin
August 25, 2025
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, अधिक वजन के कारण हाल ही में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में अयोग्य घोषित की गई पहलवान नेहा सांगवान को सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने ‘लगातार वजन प्रबंधन संबंधी समस्याओं’ के कारण सीनियर विश्व चैंपियनशिप टीम से बाहर करने के अलावा दो साल के लिए निलंबित कर दिया।

हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली नेहा को पिछले हफ्ते बुल्गारिया के समोकोव में महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करनी थी लेकिन उनका वजन निर्धारित सीमा से लगभग 600 ग्राम अधिक था। आयोजकों ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और भारत उस भार वर्ग में प्रतिनिधित्व नहीं कर सका।

भारत की महिला टीम ने सात पदक जीते और जापान के बाद उपविजेता रही। नेहा पदक की प्रबल दावेदार थीं और स्वर्ण पदक जीतकर भारत को टीम चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकती थीं।

भारत 140 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि जापान ने 165 अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। डब्ल्यूएफआई ने नेहा की जगह सारिका मलिक को टीम में शामिल किया है जो विश्व चैंपियनशिप के 59 किग्रा वर्ग ट्रायल्स में दूसरे स्थान पर रही थीं।

विश्व चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया के जागरेब में होगी।

डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह स्वीकार्य नहीं है। वजन प्रबंधन एक ऐसी चीज है जिसका एक पहलवान को ध्यान रखना होता है। हम बुल्गारिया में उस भार वर्ग में पदक जीतने से चूक गए थे। हमारी जवाबदेही भी है क्योंकि सरकार टूर्नामेंट का खर्च वहन करती है और एक पहलवान पर लगभग दो से तीन लाख रुपये खर्च होते हैं। अगर आप वजन सीमित नहीं कर सकते तो हम अगले सर्वश्रेष्ठ पहलवान को मौका देंगे।

नेहा एक अच्छी पहलवान के रूप में उभर रही हैं और जूनियर से सीनियर वर्ग में उनका बदलाव भी काफी उत्साहजनक रहा है।

उन्होंने 2024 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और इस साल 57 किग्रा भार वर्ग में सीनियर स्तर पर पहले ही तीन पदक जीत चुकी हैं।

नेहा ने मई में 57 किग्रा वर्ग में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज मंगोलिया ओपन जीता और जून में यासर दागू में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। पिछले महीने उन्होंने बुडापेस्ट में रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिताओं में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार सभी पहलवानों को दो किग्रा भार वर्ग की छूट मिलती है इसलिए उन्हें उन प्रतियोगिताओं में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन उन्हें वजन सीमित रखने में लगातार दिक्कत आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल स्पेन में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप के दौरान भी उन्हें तय वजन के अंदर रहने में काफी संघर्ष करना पड़ा था। इस स्तर पर एक पहलवान जानता है कि उससे क्या अपेक्षा की जाती है इसलिए वजन प्रबंधन एक पहलवान की जिम्मेदारी है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप खेल नहीं सकते।

यह पूछे जाने पर कि क्या नेहा जैसी होनहार पहलवान के लिए यह सजा कठोर नहीं है, डब्ल्यूएफआई ने कहा, ‘‘हम यह सजा खुशी के लिए नहीं दे रहे हैं। वह निश्चित रूप से एक अच्छी पहलवान है लेकिन अगर आप प्रतिस्पर्धा ही नहीं करेंगे तो इतनी मेहनत का क्या मतलब है।

Tags: WFI ने नेहा सांगवान को
Previous Post

सहारनपुर में रोडवेज बस के चालक-परिचालक से मारपीट के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: रुदौली में तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

Related Posts

खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
देश

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
Next Post

अयोध्या: रुदौली में तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group