वाराणसी जिले की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद लोग महेन्द्र को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनायी गयी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


