मऊ जिले में तीन नाबालिग लड़कों द्वारा 14 साल की लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और घटना का अश्लील वीडियो बनाने की एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।
उन्होंने बताया कि आरोप है कि अभियुक्तों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया और पुलिस से सम्पर्क किया तो वे उसका वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।


