अयोध्या, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील रुदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 85 शिकायतों में मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
रुदौली में नगर पालिका परिषद द्वारा दरगाह रोड पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय निवासी काजी इबाद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामला उठाया।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका ने पिछले महीने दरगाह रोड पर लाखों रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इनका उद्देश्य रात के समय लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना था लेकिन एक महीने के भीतर ही अधिकांश लाइटें काम करना बंद कर चुकी हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार कई स्थानों पर बल्ब खराब हो गए हैं। कुछ जगहों पर खंभों की वायरिंग में भी समस्याएं आ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों ने घटिया गुणवत्ता की लाइटें लगवाई हैं।
काजी इबाद ने मांग की है कि सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत की जाए। घटिया सामग्री के उपयोग की निष्पक्ष से जांच हो।दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।शिकायत कर्ता का कहना है कि इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं और जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है।
सभासद प्रतिनिधि मकसूद आलम ने शिकायती पत्र देकर बताया की नगर रुदौली में जानलेवा व हिंसक कुत्ते आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं उन्होंने तत्काल ऐसे जानलेवा व हैं कुत्तों को पकड़वाकर अन्यत्र भेजने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने दूसरी शिकायत में बताया कि जल निगम के कर्मियों द्वारा पाइपलाइन बिछाने हेतु गड्ढा खोदा गया परंतु रोड दुरुस्त नहीं कराई गई जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपर ज़िलाअधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
इस अवसर पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, एसडीएम रुदौली विकासधर दुबे, क्षेत्राधिकार आशीष निगम, तहसीलदार विजय गुप्ता, कोतवाली रुदौली के उप निरीक्षक मुस्ताक शाह, थाना अध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव, थाना अध्यक्ष बाबाबाज़ार बाजार आदि मौजूद रहे।


