Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या के श्री राममंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव, फूलों से सजा मंदिर

admin by admin
August 17, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर रामलला का विशेष श्रृंगार भी किया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने यह जानकारी दी।

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, रामलला के गर्भगृह के सामने शनिवार/रविवार की मध्य रात्रि श्रीकृष्ण का जन्म होगा और इस उत्सव को भव्य स्वरूप मिलेगा। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है तथा रामलला का विशेष श्रृंगार कर उन्हें पीले वस्त्र पहनाए गए हैं।

राम मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि आधी रात को कान्हा के जन्म की बधाई गीत और सोहर गाए जाएंगे एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर, जब ब्रज क्षेत्र समेत पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में डूबा होगा, राम जन्मभूमि परिसर में भी उत्सव अपने पूरे भव्य रूप में होगा और हर्षोल्लास का माहौल बनेगा तथा बधाइयां गूंजेंगी और भजन गाए जाएंगे।

देवकीनंदन के धरती पर अवतरण का आनंद हर जगह दिखाई देगा। सुबह जागरण और स्नान-अनुष्ठान के बाद, रामलला का विशेष श्रृंगार, पूजन और पीले वस्त्र पहनाकर उनके सिर पर स्वर्ण मुकुट धारण कराया गया है।

ट्रस्ट ने बताया कि हालांकि यह उत्सव रामनवमी की तरह बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाएगा, लेकिन कान्हा के जन्म की खुशी एक संक्षिप्त कार्यक्रम के माध्यम से स्पष्ट होगी। अयोध्या के अन्य मंदिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए तैयार हैं।

रामलला के एक पुजारी के अनुसार, भगवान श्री राम और श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, इसलिए भगवान कृष्ण के जन्म दिन पर रामलला का विशेष श्रृंगार करने की परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण से पहले से ही यह परंपरा चली आ रही है।

पुजारी का कहना था कि इस अवसर पर रामलला को पीले वस्त्र पहनाए जाएंगे और पारंपरिक आभूषण एवं स्वर्ण मुकुट पहनाया जाएगा। इसके बाद भव्य श्रृंगार और आरती की जाएगी। छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

पुजारी ने बताया कि मध्यरात्रि में, जब कृष्ण जन्म होगा, गर्भगृह के सामने बधाई गीत गाए जाएंगे तथा गायन के साथ ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि भी होगी।

राम मंदिर न्यास के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी परंपरा के अनुसार शुभ मुहूर्त पर मनाई जाएगी और इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। अयोध्या में राम मंदिर परिसर और उसके आसपास निगरानी की जा रही है एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एसपी (सुरक्षा) बलरामचारी दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने ‘मेटल डिटेक्टर’ और खोजी कुत्तों की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली। सीसीटीवी कैमरों और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि हर तरफ़ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

Tags: अयोध्या के श्री राममंदिर में
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से चार लोगों की मौत

Next Post

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में घायल एक बदमाश सहित तीन अन्य गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित
अयोध्या

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

August 1, 2026
अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई
अयोध्या

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में घायल एक बदमाश सहित तीन अन्य गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group