Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या गर्म पेय पदार्थ वाकई कैंसर का कारण बनते हैं? आंत विशेषज्ञ का विश्लेषण

admin by admin
August 16, 2025
in Featured
0

जब आप कॉफी ऑर्डर करते हैं तो क्या आप इसे ‘‘ज्यादा गर्म’’ करने के लिए कहते हैं? चाहे आप चाय, कॉफी या कुछ और पीना पसंद करते हों, गर्म पेय पदार्थ का चयन अत्यधिक व्यक्तिगत पसंद है। सर्वोत्तम स्वाद के लिए चाय बनाने के सही तापमान पर गरमागरम बहस होती है।

लेकिन हो सकता है कि आप किसी अन्य चीज पर विचार नहीं कर रहे हों: आपका स्वास्थ्य।

जी हां, गर्म पेय पदार्थ को बहुत अधिक गर्म किया जा सकता है – और ये कैंसर से भी जुड़े होते हैं। तो आइए, इसके प्रमाणों पर एक नजर डालते हैं।

गर्म पेय पदार्थ और कैंसर के बीच क्या संबंध है?

गर्म पेय पदार्थ और गले के कैंसर के बीच संबंध का कोई सबूत नहीं है और गर्म पेय पदार्थ और पेट के कैंसर के बीच संबंध का सबूत अस्पष्ट है। लेकिन गर्म पेय पदार्थ और ‘‘भोजन नली’’ या ग्रासनली के कैंसर के बीच एक संबंध है।

वर्ष 2016 में, कैंसर पर अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने बहुत गर्म पेय पदार्थों को पीने को, अर्थात 65 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, ‘‘संभवतः मनुष्यों के लिए कैंसर की दृष्टि से खतरनाक’’ के रूप में वर्गीकृत किया था।

एजेंसी की रिपोर्ट में पाया गया कि इसके लिए पेय पदार्थ नहीं बल्कि तापमान जिम्मेदार था।

यह मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका से प्राप्त साक्ष्यों पर आधारित है, जहां अध्ययनों में बहुत अधिक मात्रा में मेट (एक पारंपरिक हर्बल पेय पदार्थ जिसे आमतौर पर 70 डिग्री सेल्सियस के आसपास पिया जाता है) पीने और ग्रासनली कैंसर के उच्च जोखिम के बीच संबंध पाया गया है।

पश्चिम एशिया, अफ्रीका और एशिया में इसी तरह के अध्ययनों ने भी बहुत गर्म पेय पदार्थ पीने और ग्रासनली कैंसर के बीच संबंध का समर्थन किया है।

हालांकि, हाल तक हमारे पास यूरोप और अन्य पश्चिमी आबादी में इस संबंध की खोज करने वाला कोई पर्याप्त शोध नहीं था।

इस वर्ष, ब्रिटेन में लगभग पांच लाख वयस्कों पर किए गए एक बड़े अध्ययन से यह पुष्टि हुई कि अधिक मात्रा में बहुत गर्म पेय पदार्थ (चाय और कॉफी) पीने से ग्रासनली (भोजन नली) कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

अध्ययन में पाया गया कि जो व्यक्ति प्रतिदिन आठ या अधिक कप बहुत गर्म चाय या कॉफी पीता है, उसमें ग्रासनली कैंसर होने की आशंका, गर्म पेय पदार्थ न पीने वाले व्यक्ति की तुलना में लगभग छह गुना अधिक होती है।

गर्म पेय पदार्थ कैंसर का कारण कैसे बनते हैं?

बहुत अधिक गर्म पेय पदार्थ पीने से ग्रासनली की परत की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, और ऐसा माना जाता है कि समय के साथ यह कैंसर का कारण बन सकता है। शोधकर्ताओं ने लगभग 90 साल पहले पहली बार इस संबंध का प्रस्ताव रखा था।

गर्म पेय पदार्थ किस प्रकार ग्रासनली को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसके बारे में हम जो जानते हैं वह मुख्यतः पशु अध्ययनों से आता है।

बहुत गर्म पानी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। वर्ष 2016 में किए गए एक पशु अध्ययन में कैंसर के प्रति संवेदनशील चूहों का अध्ययन किया गया था। बहुत गर्म पानी (70° डिग्री सेल्सियस) दिए गए चूहों में कम तापमान वाला पानी दिए गए चूहों की तुलना में, ग्रासनली में कैंसर-पूर्व वृद्धि होने की आशंका अधिक थी।

कैंसर का खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक बार में कितना गर्म तरल पदार्थ पीते हैं और कितनी जल्दी। ऐसा लगता है कि एक बार में अधिक गर्म पेय पदार्थ पीने से गर्मी के कारण ग्रासनली को नुकसान पहुंचने की आशंका अधिक होती है।

गर्म पेय पदार्थों का सुरक्षित सेवन करने के सुझाव

1) धीरे चलें, अपना समय लें और आनंद लें।

2) बहुत गर्म पेय पदार्थ को ठंडा होने के लिए समय देना महत्वपूर्ण है और शोध से पता चला है कि गर्म पेय पदार्थ का तापमान पांच मिनट में 10-15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

अन्य चीजें जो गर्म पेय पदार्थ को ठंडा करने में मदद कर सकती हैं:

1) फूंक मारकर पीना

2) पेयपदार्थ की बोतल का ढक्कन हटाना। ढक्कन हटाकर रखी गई कॉफी ढक्कन लगाकर रखी कॉफी की तुलना में दोगुनी तेजी से ठंडी हो सकती है।

3) कुछ ठण्डा पानी या दूध मिलाना।

(द कन्वरसेशन)

Tags: क्या गर्म पेय पदार्थ वाकई कैंसर
Previous Post

गोरखपुर में बेटे ने संपत्ति विवाद में कुदाल से हमला करके पिता की हत्या

Next Post

एटा में भी ऑनलाइन मीटिंग में शिक्षक ने शेयर किया अश्लील वीडियो!

Related Posts

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?
Featured

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

August 3, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Next Post

एटा में भी ऑनलाइन मीटिंग में शिक्षक ने शेयर किया अश्लील वीडियो!

Recent Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने यहां एक बैंक लॉकर में रखे करोड़ों रुपये के सोने, चांदी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group