Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एटा में भी ऑनलाइन मीटिंग में शिक्षक ने शेयर किया अश्लील वीडियो!

admin by admin
August 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

एटा जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां विभाग की ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक किसी ने अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्रुप में महिला शिक्षिकाएं भी थीं।

संज्ञान में आते ही वीडियो को तुरंत हटा दिया गया लेकिन तब तक कई लोगों की नज़र इस पर पड़ गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ को इस मामले की जांच का आदेश दिया था। अब इस मामले में एक शिक्षक को सस्पेंड किया गया है।

बात दें कि यह पूर मामला एटा के नगर क्षेत्र जलेसर का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मीटिंग हो रही थी। इसमें विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षक और शिक्षिकाएं भी जुड़ी हुई थीं। अचानक इस ग्रुप में किसी ने अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। अश्लील वीडियो पर नजर पड़ते ही सभी लोग मीटिंग को छोड़कर चले गए। इसके बाद इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। एटा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद संबंधित शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गयी है। जाने-अनजाने में उन्होंने नगर क्षेत्र भाषा ग्रुप में अश्लील सामग्री डाल दी थी। मामला सामने आने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि इसके पहले महाराजगंज में भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां बेसिक शिक्षा की समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा के लिए कलक्ट्रेट के एनआईसी में गूगल मीट के माध्यम से आयोजित ई-चौपाल में एक शरारती तत्व ने लिंक के माध्यम से जुड़ने के बाद अश्लील वीडियो चला दिया। ई-चौपाल में डीएम समेत बेसिक शिक्षा के कई अधिकारी, शिक्षक और लोग भी जुड़े थे। अश्लील वीडियो चलने से असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मामले में बीएसए के आदेश पर बीईओ फरेंदा ने इस मामले में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते 7 अगस्त की है।

Tags: एटा में भी ऑनलाइन मीटिंग में
Previous Post

क्या गर्म पेय पदार्थ वाकई कैंसर का कारण बनते हैं? आंत विशेषज्ञ का विश्लेषण

Next Post

अमेठी में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल
उत्तर प्रदेश

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

August 4, 2026
लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

August 4, 2026
Next Post

अमेठी में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Recent Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने यहां एक बैंक लॉकर में रखे करोड़ों रुपये के सोने, चांदी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group