गाजियाबाद जिले के नंदग्राम क्षेत्र में बुधवार को सिलेंडर से लीक हुई जहरीली गैस के सम्पर्क में आने से बीमार हुए 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई और उनमें से 12 से ज्यादा लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया।
मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कबाड़ व्यवसायी सलीम मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


