Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोल्हापुर: हथिनी माधुरी ने हिला दी अंबानी की दुनिया, लोग करने लगे Jio का बायकाट? वनतारा और सरकार पहंची सुप्रीमकोर्ट

admin by admin
August 6, 2025
in देश
0

इन दिनों एक जानवर को लेकर महाराष्ट्र में गहमा गहमी मची हुई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अचानक लोगों ने जियो को बॉयकाट करना शुरू कर दिया। लोग अपने अपने मोबाइल नंबर दूसरी कंपनियों में पोर्ट कराने लगे। कोल्हापुर के नंदिनी गांव के लोग सड़कों पर उतर आए। जियो के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

लेकिन ये इतना सबकुछ क्यों हो रहा था? इसकी वजह है माधुरी या कहें महादेवी। पोस्टर्स, हजारों लोगों की भीड़ आंखों में आंसू लिए इंसानी से जुड़े किसी मुद्दे के लिए नहीं बल्कि 36 साल की हथिनी को लेकर उमड़ पड़ी। माधुरी नाम की हाथिनी को कोल्हापुर के गांव से वंतारा ले जाया गया।

एक नई तरह की मुहिम महाराष्ट्र में अंबानी परिवार के खिलाफ खासकर कोल्हापुर के इलाके में इन दिनों देखने को मिली है। प्यार से इसे सभी माधुरी पुकारते हैं वैसे इसका नाम महादेवी है। पिछले 34 सालों से जैन मठ के आश्रम में इस हाथिनी को रखा गया था।

अचानक किसी की नजर पड़ी। महादेवी हथिनी को जहां रखा गया था। वहां पर इसे बेड़ियों से जकड़कर रखा गया था। देखने वाले को लगा कि ये जानवर बहुत कष्ट में है। जानवर तो ये बोल नहीं सकते कि उन्हें तकलीफ हो रही है या नहीं। इसकी शिकायत डाली गई। शिकायत पेटा और कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट ने इस मामले को पहले स्वीकार किया। इसके बाद सुनवाई होने लगी। फिर कोर्ट ने ऑर्डर किया कि हथिनी का रेस्क्यू किया जाएगा। मतलब जहां पर रखा गया है वहां से निकाला जाएगा।

फिर हाई कोर्ट के आदेश के बाद वन्य जीव पुर्नवास केंद्र वंतारा इसे भेजा गया। कोर्ट ने सबसे पहले पेटा को कहा और उसने इस हथिनी का रेसक्यू किया। फिर वहां से वंतारा भेजा गया। वंतारा में इसलिए भेजा गया क्योंकि जांच में पता चला कि माधुरी बहुत बीमार है। माधुरी की इस हालत को देखकर उन्हें लगा कि उसे बहुत सख्त इलाज की जरूरत है और इलाज सिर्फ वंतारा में ही हो सकता है। इसलिए इसे गुजरात के वंतारा में भेज दिया गया।

इस निर्णय से कोल्हापुर के नागरिक बहुत नाराज हो गए। वो बहुत ज्यादा गुस्से में हैं। कहा जाता है कि माधुरी हथिनी जिस जैन मठ में थी वहां पर इसे बड़ा पूजनीय माना जाता था। कोल्हापुर से लोग जब आते थे तो पूजा करते थे और फूल माला चढ़ाते थे। इसके बाद लोग इस कदम से नाराज हो गए। पिछले एक सप्ताह से कोल्हापुर के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तो 45 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा निकाली गई।

जैन मठ में 700 सालों से ये परंपरा है कि यहां हाथी पाला जाता है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। वंतारा के विरोध में लोगों ने जियो के बहिष्कार की भी खबरे सामने आई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि जामनगर स्थित पशु पुनर्वास केंद्र वनतारा, हथिनी माधुरी को कोल्हापुर के एक मठ में वापस भेजने की मांग संबंधी राज्य सरकार की याचिका का उच्चतम न्यायालय में समर्थन करेगा।

एक मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया गया है कि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने जियो नंबर दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने फरवरी 2024 अपने वनतारा (जंगल का तारा) प्रोग्राम को लॉन्च किया। गुजरात में रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट में 3000 एकड़ में फैला वनतारा ग्लोबली कंजर्वेशन के प्रयासों में सबसे आगे रहना चाहता है।

Tags: कोल्हापुर: हथिनी माधुरी ने हिला दी अंबानी की दुनिया
Previous Post

शाहजहांपुर: कार्रवाई न करने की एवज में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

Watch, संभल में अंतरराज्यीय बीमा घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

Watch, संभल में अंतरराज्यीय बीमा घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group