Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, संभल में अंतरराज्यीय बीमा घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
August 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

संभल जिले में पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय बीमा घोटाले में एक और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले छह माह के दौरान इस मामले में अब तक 67 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार ढाली के रूप में हुई है और उसके पास से 33 पैन कार्ड, 28 आधार कार्ड और 39 चेक बुक बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि यह आरोपी फर्जी दस्तावेजों और पहचानपत्रों का प्रयोग कर फर्जी व्यक्तिगत ऋण और बीमा दावे दिलाने में शामिल था।

बिश्नोई ने बताया कि घोटाले से संबंधित पहले के मामलों में देखा गया था कि बीमा राशि का दावा करने के लिए बीमित लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी लेकिन ताजा मामले में फर्जी पहचानपत्रों का इस्तेमाल करके अनजान लोगों के नाम पर व्यक्तिगत ऋण जारी करवाने और बीमा राशि हड़पने की बात सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक मामले में आरोपी ने दिल्ली निवासी दिहाड़ी मजदूर धर्मेंद्र के पहचानपत्र का इस्तेमाल करके उसे ‘फैलॉन केस लैब प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक फर्जी कंपनी का कर्मचारी बताया और उसके नाम पर 12.5 लाख रुपये व पांच लाख रुपये के ऋण धोखाधड़ी से जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी मामले में पहले गिरफ्तार किए गए शाहरुख के एक अन्य जानकार व्यक्ति ने कथित तौर पर धर्मेंद्र के नाम से कई कंपनी में 90 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली हुई थीं और उसने कथित तौर पर बीमा राशि हड़पने के लिए जीबी पंत अस्पताल से एक फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र हासिल किया व धर्मेंद्र की मृत्यु का झूठा दावा किया।

बिश्नोई ने बताया कि आज गिरफ्तार किए गए पंकज कुमार ढाली पर पंजाब (गुरदासपुर), उत्तराखंड (हरिद्वार और उधम सिंह नगर) और उत्तर प्रदेश (बरेली, बागपत, मुरादाबाद) सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को अपनी फर्जी कंपनी का कर्मचारी दिखाने के लिए जाली दस्तावेज पेश करने का भी आरोप है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘यह एक बड़ा अंतरराज्यीय बीमा धोखाधड़ी गिरोह है। पिछले छह महीनों में ही इस घोटाले से जुड़े अलग-अलग मामलों में 67 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। जांच जारी है।

Tags: संभल में अंतरराज्यीय बीमा घोटाले में
Previous Post

कोल्हापुर: हथिनी माधुरी ने हिला दी अंबानी की दुनिया, लोग करने लगे Jio का बायकाट? वनतारा और सरकार पहंची सुप्रीमकोर्ट

Next Post

Trump’s mental condition Bad: ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर लगाया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क, शुल्क हुआ 50%

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
Next Post

Trump's mental condition Bad: ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर लगाया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क, शुल्क हुआ 50%

Recent Posts

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by admin
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group