अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के रूदौली रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के निकट मंगलवार को करीब सवा दस बजे रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियां में खून से लथपथ 45 वर्षीय व्यक्ति का कटा हुआ शव पड़ा होने की सूचना कंट्रोल से जीआरपी पुलिस व रुदौली कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल सजंय मौर्य तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को झाड़ी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई।
जिसकी पहचान हरि कृष्ण पुत्र ब्रह्मदीन यादव निवासी बाबा का पुरवा मजरे अमहटा थाना कोतवाली रुदौली के रूप में हुई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य ने बताया की रेलवे स्टेशन रुदौली के निकट झाड़ी में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बाराबंकी जीआरपी पुलिस टीम द्दारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


