Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CBI ने रिश्वत मामले में सहायक निदेशक सहित आयकर विभाग के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

admin by admin
July 17, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने पटना में सहायक निदेशक के रूप में तैनात भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी सहित आयकर विभाग के दो अधिकारियों को एक व्यक्ति से जब्त धन को छोड़ने के लिए कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने एक शिकायत पर कार्रवाई की जिसमें आरोप लगाया गया था कि आयकर (जांच) के सहायक निदेशक के रूप में तैनात आईआरएस अधिकारी आदित्य सौरभ और विभाग के निरीक्षक मनीष कुमार पंकज पटना हवाई अड्डे पर शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार से जब्त 13 लाख रुपये वापस कराने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सौरभ और पंकज के अलावा एजेंसी ने मामले के सिलसिले में आयकर विभाग के मल्टी-टास्किंग कर्मचारी शुभम राज को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया था कि यदि उन्हें रिश्वत दे दी गई तो आगे की सभी कार्यवाही बंद कर दी जाएगी।

शिकायत मिलने पर सीबीआई ने एक उप निरीक्षक को गुप्त रूप से आरोपों का सत्यापन करने का काम सौंपा।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को मंगलवार को सत्यापन के दौरान शिकायत में प्रथम दृष्टया तथ्य मिले, जिसके बाद एजेंसी ने उस परिसर पर छापा मारा जहां रिश्वत दी जानी थी।

एजेंसी के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान, एजेंसी ने दो लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की, जो आरोपी आईआरएस अधिकारी के निर्देश पर और उसकी ओर से मांगी गई थी। 15 जुलाई को पटना में आरोपी व्यक्तियों के तीन अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली गई।

Tags: CBI ने रिश्वत मामले में सहायक निदेशक
Previous Post

दुरुपयोग रोकने के लिए मृतकों के ‘आधार’ को निष्क्रिय कर रहा UIDAI

Next Post

कोटा के समीप एक झरने में डूबकर बरेली के छात्र की मौत

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

कोटा के समीप एक झरने में डूबकर बरेली के छात्र की मौत

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group