Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत में नमक की अधिक खपत बनी ‘साइलेंट एपिडेमिक’, ICMR-NIE ने शुरू की कम सोडियम नमक मुहिम

admin by admin
July 13, 2025
in Featured, उत्तर प्रदेश
0

भारत में लोग औसतन जितना नमक खा रहे हैं, वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तय सीमा से कहीं ज्यादा है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (ICMR-NIE) ने “कम्युनिटी-लीड सॉल्ट रिडक्शन” नाम से एक विशेष पहल की शुरुआत की है।

फिलहाल यह पहल अभी पंजाब और तेलंगाना में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य नमक की खपत को कम करना है।

WHO के अनुसार, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। लेकिन भारत में औसतन शहरी क्षेत्रों में 9.2 ग्राम और ग्रामीण क्षेत्रों में 5.6 ग्राम प्रतिदिन नमक का सेवन हो रहा है।

नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी रोगों का बड़ा कारण बन रहा है। इस समस्या को गंभीर मानते हुए ICMR-NIE ने एक तीन साल का प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें हेल्थ वेलनेस सेंटर्स (HWCs) पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे डॉ. शरण मुरली के अनुसार, “कम सोडियम वाले नमक का उपयोग करने से औसतन 7/4 mmHg तक ब्लड प्रेशर घटाया जा सकता है, जो एक छोटा लेकिन प्रभावी कदम है।”

कम सोडियम नमक में साधारण नमक के सोडियम क्लोराइड को पोटैशियम या मैग्नीशियम से आंशिक रूप से बदला जाता है, जिससे यह हृदय रोगियों के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है। लेकिन ICMR-NIE के मुताबिक, चेन्नई के 300 रिटेल स्टोरों में किए गए एक सर्वे में यह पाया गया कि सिर्फ 28% दुकानों में ही लेस सोडियम साल्ट (LSS) उपलब्ध था। सुपरमार्केट में यह 52% जगहों पर उपलब्ध था, जबकि छोटे किराना स्टोरों में केवल 4% ही।

वहीं कीमत के लिहाज से भी अंतर स्पष्ट है। कम सोडियम नमक की कीमत औसतन ₹5.6 प्रति 100 ग्राम है, जबकि सामान्य आयोडाइज्ड नमक की कीमत ₹2.7 प्रति 100 ग्राम है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कम जागरूकता और मांग की कमी के कारण LSS की उपलब्धता कम है।

लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ICMR-NIE ने सोशल मीडिया पर #PinchForAChange नाम से एक अभियान भी शुरू किया है। ट्विटर और लिंक्डइन पर चल रहे इस अभियान में इन्फोग्राफिक्स, तथ्य और सरल संदेशों के जरिए लोगों को छिपे हुए नमक स्रोतों और कम सोडियम विकल्पों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

डॉ. मुरली का मानना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है तो इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में स्थायी डाइट काउंसलिंग मॉडल जोड़े जा सकते हैं। इससे न सिर्फ हेल्थ लिटरेसी बढ़ेगी बल्कि हाइपरटेंशन से जुड़ी बीमारियों का बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ नमक कम करने की बात नहीं है, यह हमारी डाइट, सिस्टम और दिलों में संतुलन वापस लाने की पहल है। हम एक बार में एक चुटकी कम करके बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Tags: भारत में नमक की अधिक खपत बनी ‘साइलेंट एपिडेमिक
Previous Post

पूर्व विदेश सचिव श्रृंगला, वकील निकम समेत चार लोग राज्यसभा के लिए मनोनीत

Next Post

गोरखपुर: मानव तस्करी गिरोह का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Related Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

August 4, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल
उत्तर प्रदेश

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

August 4, 2026
Next Post

गोरखपुर: मानव तस्करी गिरोह का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Recent Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group