Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड : ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत राज्य में 127 ढोंगी बाबा पकड़े गए

admin by admin
July 12, 2025
in क्राइम, देश
0

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में अब तक 127 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया या गिरफ्तार किया है, जो साधु या बाबाओं के भेष में लोगों को ठग रहे थे।

पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने यहां बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस द्वारा कई टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि देहरादून जिले में पिछले दो दिनों में करीब 61 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 17 अकेले ऋषिकेश से ही गिरफ्तार किए गए हैं।

बहरूपिया के लिये उत्तराखण्ड में चलाया जा रहा “ऑपरेशन कालनेमी”

🛑अभियान उतारेगा नकाबपोश ढोंगियों के मुखौटे

🛑आदेश सरकार का, लीडरशिप SSP डोभाल की और एक्शन हरिद्वार पुलिस का

🛑देहात और सिटी एरिया के लिए कप्तान ने गठित की अलग अलग दो टीमें, 45 बेहरुपी को गिरफ्तार कर की कार्यवाही pic.twitter.com/6V1f3zEfrd

— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) July 12, 2025

उन्होंने बताया कि देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया जो छद्म भेष में बाबा बनकर रह रहा था। पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गयी संयुक्त पूछताछ में आरोपी रकम ने बताया कि वह बांग्लादेश में ढाका के पास टांगाइल जिले का रहने वाला है और छह-सात माह पहले चोरी छिपे विभिन्न स्थानों से होते हुए देहरादून पहुंचा था। रकम बाबा बनकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा था।

सहसपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ”हमने अच्छी तरह से पूछताछ के बाद रकम को गिरफतार किया है।”

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न्न स्थानों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो लोगों को कथित रूप से साधु बनकर ठग रहे थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को देहरादून और हरिद्वार से कुल 38 ऐसे बाबाओं को गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री पोर्टल तथा पुलिस को ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं जिनमें बिना किसी धार्मिक ज्ञान के ढोंगी व्यक्ति साधु बनकर लोगों विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को डराकर या उन पर अनैतिक दवाब डालकर उन्हें अपने वश में करके ठग रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि इस समय प्रदेश में जारी चारधाम यात्रा तथा आज से शुरू कांवड़ यात्रा का सहारा लेकर ऐसे ढोंगी और सक्रिय हो गए हैं जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ, उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 66 फर्जी साधुओं को हिरासत में लिया गया है।

मिश्रा ने कहा, ”जिले में 66 संदिग्ध पीर-फकीरों तथा साधुओं को हिरासत में लिया गया है जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और लोगों का शारीरिक, मानसिक या वित्तीय शोषण कर उन्हें ठग रहे थे।

Tags: उत्तराखंड : ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत राज्य
Previous Post

ओडिशा : कॉलेज में यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध छात्रा ने किया आत्मदाह, 90 प्रतिशत तक जली

Next Post

ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिये उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से रुपये ऐंठने की कोशिश की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिये उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से रुपये ऐंठने की कोशिश की

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group