Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुणे में ‘कूरियर डिलीवरी एजेंट’ बनकर घर में घुसे व्यक्ति ने युवती से किया दुष्कर्म, उसने संदेश में लिखा, “मैं फिर आऊंगा!

admin by admin
July 3, 2025
in क्राइम, देश
0

महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ‘कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव’ (सामान पहुंचाने वाला) बनकर 22 वर्षीय एक आईटी पेशेवर के फ्लैट में घुस गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अपराध के लगभग 24 घंटे बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पुलिस ने बताया कि उसने महिला के फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और उसके चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है। उसने एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने चेतावनी दी कि उसने उसकी तस्वीरें ली हैं और अगर उसने घटना की सूचना दी तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर जारी कर देगा।

पुलिस के मुताबिक, उसने संदेश में लिखा, “मैं फिर आऊंगा।”

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) राजकुमार शिंदे ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में स्थित एक आवासीय सोसाइटी में हुई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है। उसका भाई किसी काम से बाहर गया था तथा घटना के समय वह फ्लैट में अकेली थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि वह कूरियर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति है और उसने उसे बैंक से संबंधित कोई दस्तावेज दिखाया।

शिकायत के मुताबिक, उसने दस्तावेज पर हस्ताक्षर के लिए एक कलम मांगी और जैसे ही महिला कलम लाने के लिए पीछे मुड़ी, तो आरोपी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

डीसीपी शिंदे ने कहा, ‘‘महिला को (इसके अलावा) कुछ भी याद नहीं है, क्योंकि उसे रात करीब साढ़े आठ बजे होश आया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने महिला के बेहोश रहने के दौरान उसके फोन से सेल्फी ली। उसने महिला के फोन पर संदेश छोड़ा कि उसने उसकी तस्वीरें ली हैं और अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक पदार्थ या स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा। इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

शिंदे ने कहा, “यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या वह व्यक्ति वास्तव में कूरियर कंपनी से था या वह महिला को जानता था। हम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आवासीय सोसाइटी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले द्वार प्रबंधन ऐप की भी जांच कर रहे हैं। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म के लिए सजा) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, जिन्होंने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा किया, ने कहा कि मामले की जांच के लिए लगभग एक दर्जन टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी टीमें विभिन्न सुरागों पर काम कर रही हैं और हमें विश्वास है कि हम जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर लेंगे।

आयुक्त ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि फोरेंसिक टीमों ने महिला के नाक और मुंह के नमूने एकत्र किए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल तो नहीं किया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या महिला द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर संदिग्ध का कोई स्केच तैयार किया जा रहा है, कुमार ने कहा कि यह उसकी चिकित्सा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

Tags: पुणे में ‘कूरियर डिलीवरी एजेंट’ बनकर घर में घुसे
Previous Post

Weather : प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, पांच दिनों तक लगातार होगी भारी बारिश

Next Post

Sexy Video: हॉट गर्ल ने मचाया बवाल, वायरल हुआ वीडियो

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

September 22, 2026
देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
Next Post

Sexy Video: हॉट गर्ल ने मचाया बवाल, वायरल हुआ वीडियो

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group