Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में आठ लोगों ने निर्वस्त्र कर लड़के की हत्या, छह आरोपी पकड़े

admin by admin
July 3, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, बाहरी उत्तरी दिल्ली में एक खौफनाक घटना में किशोरों समेत आठ लोगों के एक समूह ने 14 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव को हैदरपुर क्षेत्र की एक नहर में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार रंजिश में हुई इस वारदात में सिरसपुर के जीवनपार्क निवासी लड़के को कथित तौर पर अपहरण, निर्वस्त्र करने के बाद मार दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई को मुनक नहर के पास उसका शव मिला था, जिस पर चाकू के कई घाव थे और गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजकर 10 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के जल शोधन संयंत्र के पास एक शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने आंशिक रूप से सड़ चुके शव की पहचान कराई।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गईं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए पुलिस ने सबसे पहले दो मुख्य आरोपियों कृष्णा उर्फ ​​भोला (19) और पीड़ित के ही इलाके में रहने वाले एक किशोर को पकड़ा।

डीसीपी ने बताया कि कृष्णा पर पिछले वर्ष दो स्थानीय अपराधियों मोनू और सोनू ने हमला किया था और कृष्णा को संदेह था कि जीवन पार्क निवासी उक्त 14 वर्षीय लड़के ने उनकी मुखबिरी की थी।

डीसीपी ने बताया, ‘‘कृष्णा उससे रंजिश रखने लगा और कई हफ्ते तक अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश बनाई।’’

उन्होंने बताया कि 29 और 30 जून की दरम्यानी रात कृष्णा और सात अन्य ने 14 वर्षीय लड़के को वीर चौक बाजार के पास रोका और उसके दोस्तों के सामने अपहरण कर नहर के पास ले गए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वहां उन्होंने जीवन पार्क निवासी लड़के के मुंह पर दुपट्टा बांध दिया व निर्वस्त्र कर बारी-बारी से उसपर चाकू से हमला किया तथा शव को पानी में फेंक दिया।’

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में अश्मित उर्फ ​​अश्वनी (18) और तीन अन्य नाबालिगों को पकड़ लिया गया। अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, दो और संदिग्धों – मोनू और मोहित – को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने मोनू और मोहित के हरिद्वार भाग जाने की आशंका जताई है।

Tags: दिल्ली में आठ लोगों ने निर्वस्त्र
Previous Post

दिल्ली में घरेलू सहायक ने महिला और उसके बेटे की हत्या; आरोपी झाँसी से पकड़ा गया

Next Post

प्रयागराज: जमीन के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

September 22, 2026
देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
Next Post

प्रयागराज: जमीन के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group