Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में घरेलू सहायक ने महिला और उसके बेटे की हत्या; आरोपी झाँसी से पकड़ा गया

admin by admin
July 3, 2025
in क्राइम, देश
0


नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में घरेलू सहायक ने एक महिला और उसके बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी मुकेश (24) को एक ट्रेन से उस समय पकड़ लिया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब बुधवार रात नौ बजकर 43 मिनट पर लाजपत नगर-एक निवासी कुलदीप सेवानी की तरफ से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कॉल आई। पुलिस के अनुसार, सेवानी ने बताया कि उनकी पत्नी रुचिका (42) और 14 वर्षीय बेटा फोन नहीं उठा रहे हैं और उनके घर की सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने एक बयान में कहा, ‘‘पीसीआर वाहन और एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

रुचिका और उसके बेटे के शव घर के अंदर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि महिला का शव शयनकक्ष में और उनके बेटे का शव स्नानगृह में मिला।

बयान के अनुसार, कुलदीप और उनकी पत्नी की लाजपत नगर बाजार में कपड़े की दुकान है और उनका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मूलरूप से बिहार के हाजीपुर का निवासी उनका घरेलू सहायक मुकेश घटना के बाद से लापता है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर और परिवार के लिए ड्राइवर के तौर पर भी काम करता था।

तिवारी ने बताया कि बाद में उसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है तथा जांच जारी है।

Tags: दिल्ली में घरेलू सहायक ने महिला
Previous Post

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने रोजगार मिशन के गठन को मंजूरी दी

Next Post

दिल्ली में आठ लोगों ने निर्वस्त्र कर लड़के की हत्या, छह आरोपी पकड़े

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

September 22, 2026
देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
Next Post

दिल्ली में आठ लोगों ने निर्वस्त्र कर लड़के की हत्या, छह आरोपी पकड़े

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group