Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजौरी में पकडा गया पाकिस्तानी, निकला आतंकवादियों का गाइड

admin by admin
June 30, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

जम्मू-कश्मीर के पूंछ और राजौरी जिलों की सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार एक पाकिस्तानी नागरिक की पहचान आतंकवादियों के गाइड के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद आरिफ जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार आतंकवादियों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जब रविवार दोपहर को सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद आतंकवादी एक खड़ी चट्टान से कूद गए और घायल अवस्था में पाकिस्तानी सीमा में लौट गए।

आरिफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के दातोटे गांव का निवासी है और उसे सेना के ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ डिवीजन के तहत गंभीर इलाके में स्थित हजूरा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने दुर्गम इलाके और घने जंगलों में संदिग्ध गतिविधि देखी, जहां से कुछ आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

आरिफ को पकड़ लिया गया, जबकि चार अन्य आतंकवादी भारतीय सेना को देख भाग निकले और ‘नो मैन्स लैंड’ से होते हुए दुर्गम रास्तों और खराब मौसम का फायदा उठा कर पाकिस्तानी सीमा में लौट गए।

‘नो मैन्स लैंड’ एक ऐसा क्षेत्र होता है जो किसी के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं होता है। यह आमतौर पर दो विरोधी पक्षों या सेनाओं के बीच की एक खाली भूमि होती है।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों की मौजूदगी के कारण सेना गोलीबारी नहीं कर सकी। ड्रोन से लिए गए वीडियो में खून के निशान दिखे, जिससे संकेत मिलता है कि आतंकवादियों को खड़ी चट्टान से कूदने और गिरने से चोटें आई हैं।

आरिफ के पास से एक मोबाइल फोन और करीब 20,000 पाकिस्तानी रुपये मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पाकिस्तानी हिस्से का निवासी है और उसे वहां की भौगोलिक जानकारी है। वह पाकिस्तानी सेना के निर्देश पर आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने में मदद कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गाइड से विस्तृत पूछताछ जारी है और महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां हासिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सफल घुसपैठ रोधी अभियान भारतीय सेना के अदम्य संकल्प और उनकी दक्षता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए सभी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने की प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी।

Tags: राजौरी में पकडा गया पाकिस्तानी
Previous Post

प्रयागराज: नाबालिग को केरल ले जाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: तीन मोहर्रम का कदीम जुलूस, कर्बला के शहीद इमाम हुसैन की याद में खजूर की मस्जिद से निकला

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

अयोध्या: तीन मोहर्रम का कदीम जुलूस, कर्बला के शहीद इमाम हुसैन की याद में खजूर की मस्जिद से निकला

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group