Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच स्थित मसूद गाजी की दरगाह में मौजूद सूर्यकुंड के एएसआई सर्वे की मांग

admin by admin
June 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

बहराइच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद आनंद गोंड ने सूफी संत सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह क्षेत्र में मौजूद ‘सूर्यकुंड’ का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराए जाने तथा उसका पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

गोंड ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि दरगाह क्षेत्र में मौजूद सूर्य कुंड का एएसआई से सर्वे कराए जाने की मांग बहुत पुरानी है। उन्होंने कहा, ‘बहराइच की जनता दशकों, बल्कि सैकड़ों वर्ष से यह मांग कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने बाहर से आए आक्रांताओं का समूल नाश किया था। उन्हीं महाराजा सुहेलदेव के गुरू श्रृषि बालार्क थे। श्रृषि बालार्क भगवान सूर्य के उपासक थे और जिस स्थान पर उनका आश्रम था वहीं सूर्य कुंड स्थापित है। इस नाते सूर्य कुंड का काफी महत्व है। लोग यहां आते हैं, स्नान करते हैं, मान्यता है कि स्नान से उनके चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।’

उन्होंने कहा कि सूर्य कुंड इन दिनों काफी खराब हालत में है, लोगों की इच्छा है कि इसका पुनरुद्धार करके पुनर्निर्माण होना चाहिए और श्रृषि बालार्क के सूर्य कुंड के रूप में इसे भव्य स्वरूप दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने यह मांग रखी है कि सूर्यकुंड का विकास हो और वहां श्रृषि बालार्क की प्रतिमा स्थापित हो, इसके लिए इस स्थान का एएसआई के माध्यम से सर्वे कराकर यहां विकास के और भी कार्य कराए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि ऐसा करने से श्रृषि बालार्क को सम्मानित करने व उनका गौरव लोगों के सामने लाया जा सकेगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस कुएं को ‘सूर्य कुंड’ बताया जा रहा है, वह दरअसल एक बावली है और इसके पानी से लोग नहाते हैं। लोगों ने कहा कि यह बावली सूफी संत सैयद सालार मसूद गाजी की मजार से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।

गोंड ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मंच पर भाषण के दौरान भी दरगाह शरीफ क्षेत्र में स्थित कुंए को ‘सूर्य कुंड’ बताते हुए इसे महाराजा सुहेलदेव के गुरू श्रृषि बालार्क का उपासना स्थल होने का दावा किया था।

मान्यताओं के अनुसार महाराजा सुहेलदेव राजभर ने सन 1034 में बहराइच में चित्तौरा झील के तट पर एक युद्ध में महमूद गजनवी के कथित सेनापति गाजी सैयद सालार मसूद गाजी की हत्या कर दी थी।

गाजी की दरगाह पर हर साल ज्येष्ठ माह में विशाल मेला लगता था, मगर प्रशासन ने इस साल कानून-व्यवस्था का हवाला देकर इस मेले पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बहराइच के चित्तौरा में थे।

उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के स्मारक व प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए सुहेलदेव और उनके गुरू बालार्क ऋषि का महिमामंडन किया था। वहीं, सैयद सालार मसूद गाजी को आक्रांता बताते हुए कड़े प्रहार किये थे।

योगी ने कहा था कि ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का मतलब है सालार मसूद के नाम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध।

बहराइच के पुराने जनसंघ, वर्तमान भाजपा, आरएसएस, विहिप सहित हिन्दूवादी संगठन पहले भी सूर्य कुंड को बालार्क श्रृषि का उपासना स्थल बताकर इसे अपना बताते रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर अपना दावा करते रहे हैं।

Tags: बहराइच स्थित मसूद गाजी की दरगाह में
Previous Post

उप्र : विद्युत विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल पर छह महीने के लिए लगी रोक; एस्मा के प्रावधान लागू

Next Post

वैष्णव ने BSF को ट्रेन के पुराने डिब्बे उपलब्ध कराने के मामले में चार अधिकारियों को किया निलंबित

Related Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार
देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

August 6, 2026
झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
उत्तर प्रदेश

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

August 6, 2026
लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

Recent Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

झांसी, माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क...

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने 21 वर्षीय अपनी सहपाठी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू घोंपकर...

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group