Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट ने संगीतकार सुनील यादव की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

admin by admin
June 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपहरण के एक मामले में संगीतकार सुनील यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यादव के खिलाफ प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसने जिस लड़की को अपने एलबम के लिए अनुबंधित किया था, बाद में उसका अपहरण कर लिया।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की पीठ ने पीड़िता की बहन और शिकायतकर्ता सुष्मिता यादव को नोटिस जारी किया।

मामले के तथ्यों के मुताबिक, सुष्मिता की बहन अनुपमा यादव याचिकाकर्ता सुनील यादव से प्रेम करती थी और दोनों अप्रैल में विवाह करने जा रहे थे, जिसकी वजह से सुष्मिता ने सुनील पर भरोसा किया।

आरोप है कि 19 फरवरी, 2025 को सुनील उनके घर आया और कहा कि उन्हें शादी के संबंध में खरीदारी के लिए नेपाल जाना है। वह अनुपमा को स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने साथ ले गया।

आरोप है कि दो घंटे बाद अनुपमा ने अपने भाई सूर्य कुमार यादव को फोन किया कि सुनील उसे नेपाल नहीं ले जा रहा, बल्कि बिहार ले जा रहा है। तब से अनुपमा का मोबाइल बंद रहा।

बाईस फरवरी, 2025 को सुबह नौ बजे सुनील यादव ने बताया कि अनुपमा उसके साथ नहीं है। सुष्मिता को शक है कि सुनील ने उसकी बहन को या तो कहीं बेच दिया या फिर उसकी हत्या कर दी।

वहीं याचिकाकर्ता का कहना है कि सुष्मिता यादव और उसकी बहन अनुपमा यादव अन्य लोगों के साथ मिलकर एक रैकेट चला रही हैं और भोले भाले लोगों को फंसाकर उनसे धन उगाही करती हैं।

सुनील के वकील ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता एलबम बनाने का काम करता है और अनुपमा के अनुरोध पर उसने अपने एलबम में उसे भूमिका निभाने का अवसर दिया और छह-सात लाख रुपये भी दिए, लेकिन जब अनुपमा को एलबम में काम करने या पैसा लौटाने को कहा गया तो सुष्मिता ने अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बनाई और इस मामले में सुनील को फंसा दिया।

संबंधित पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 27 मई के अपने आदेश में कहा कि इस मामले पर विचार किए जाने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। हालांकि याचिकाकर्ता इस मामले में चल रही जांच में सहयोग करेंगे।

Tags: हाईकोर्ट ने संगीतकार सुनील यादव
Previous Post

एलन मस्क के पिता अयोध्या के राम मंदिर में करेंगे दर्शन

Next Post

देहरादून में स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
Next Post

देहरादून में स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by admin
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group