Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

America के बोल्डर में हमले में छह जख्मी, एफबीआई ने कहा आतंकी कृत्य

admin by admin
June 2, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका में एक शख्स ने ‘फलस्तीन को आजाद करो’ का नारे लगाते हुए गाजा में इजराइली बंधकों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए जमा हुए समूह पर ‘पेट्रोल बम’ फेंक दिया जिसमें छह लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हमले को कथित रूप से अंजाम देने वाले संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय साबरी सोलिमन के तौर पर हुई है और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) हमले की जांच आतंकी कृत्य के तौर पर कर रहा है। सोलिमन को हिरासत में ले लिया गया है।

यह हमला बोल्डर शहर के लोकप्रिय पर्ल स्ट्रीट पेडेस्ट्रेन मॉल में हुआ है। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में यह घटना हुई। इस जंग ने वैश्विक तनाव को बढ़ा दिया है और इसकी वजह से अमेरिका में यहूदी विरोधी हिंसा में वृद्धि हुई है।

इस घटना से ठीक एक हफ्ते पहले वाशिंगटन में एक यहूदी संग्रहालय के बाहर ‘‘फलस्तीन को आजाद करो’’ के नारे लगाने वाले एक व्यक्ति पर इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

एफबीआई के डेनवर क्षेत्रीय कार्यालय (जिसमें बोल्डर भी शामिल है) के प्रभारी विशेष एजेंट मार्क मिचलेक ने कहा, ‘‘दुख की बात है कि इस तरह के हमले पूरे देश में आम होते जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, “यह इस बात का उदाहरण है कि हिंसा करने वाले लोग किस प्रकार देश भर में लोगों को डरा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए छह पीड़ितों की उम्र 67 से 88 वर्ष के बीच है तथा हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

यह हमला उस समय हुआ जब ‘रन फॉर देयर लाइव्स’ नामक स्वयंसेवी समूह के लोग गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के वास्ते अपना साप्ताहिक प्रदर्शन समाप्त कर रहे थे।

घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में एक प्रत्यक्षदर्शी चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है, ‘‘वह ‘मोलोटोव कॉकटेल’ (पेट्रोल बम) फेंक रहा है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी अपनी बंदूक तानकर संदिग्ध व्यक्ति की ओर बढ़ रहा है, जिसने दोनों हाथों में कंटेनर पकड़ रखे हैं।’’

लिन सेगल (72) रविवार को एकत्र हुए लगभग 20 लोगों में से एक थीं। प्रदर्शनकारी जब कोर्टहाउस के सामने अपना मार्च समाप्त कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ और सेगल ने आग की लपटें निकलती देखीं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे तथा आग बुझाने के लिए पानी ढूंढने में लगे।

सेगल ने कहा कि उनके पिता यहूदी हैं और वह 40 से अधिक वर्षों से फलस्तीन का समर्थन कर रही हैं। वह चिंतित थीं कि उन पर संदिग्ध की मदद करने का आरोप लगाया जा सकता है क्योंकि उन्होंने फलस्तीन समर्थक शर्ट पहनी हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां लोग जल रहे थे, मैं मदद करना चाहती थी, लेकिन मैं अपराधी के साथ जुड़ना नहीं चाहती थी।’’

अधिकारियों ने सोलिमन के बारे में विवरण नहीं बताया, लेकिन कहा कि उनका मानना ​​है कि उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया है तथा किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।

उसपर क्या आरोप लगाए गए हैं, इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि उसे घटना के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहारया जा सकता है।

इस घटना में सोलिमन भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी चोटों की प्रकृति के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

एफबीआई के अधिकारियों ने तुरंत इस हमले को आतंकवादी कृत्य घोषित कर दिया, तथा न्याय विभाग ने इसे ‘‘यहूदी अमेरिकियों के खिलाफ हाल में हुए हमलों के बाद की एक अनावश्यक हिंसा का कृत्य’’ बताकर इसकी निंदा की।

एफबीआई के उप निदेशक डैन बोंगिनो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना, साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर इस आतंकवादी कृत्य की जांच वैचारिक रूप से प्रेरित हिंसा के रूप में की जा रही है। जब तथ्य इसकी पुष्टि करेंगे, तब हम इन घटनाओं पर स्पष्ट रूप से बोलेंगे।’’

गाजा में इजराइल का युद्ध तब शुरू हुआ जब सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल में धावा बोल दिया, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 अन्य का अपहरण कर लिया गया। उसके कब्जे में अब भी 58 बंधक हैं, जिनमें से लगभग एक तिहाई के जीवित होने का अनुमान है, जबकि बाकी लोगों को युद्धविराम समझौतों या अन्य समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के सैन्य अभियान ने हमास शासित गाजा में 54,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय मरने वाले आम लोगों और लड़ाकों के आंकड़े अलग अलग नहीं देता है।

Tags: America के बोल्डर में हमले में छह जख्मी
Previous Post

25 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में IRS अधिकारी गिरफ्तार

Next Post

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र की छात्रावास में करंट लगने से मौत

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र की छात्रावास में करंट लगने से मौत

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group