अयोध्या, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर नजर आते हैं। विराट और अनुष्का के साथ उनके बच्चे भी नजर आते हैं।
इसी कड़ी में एक बार फिर से विराट और अनुष्का अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद ये कपल हनुमान गढ़ी गए और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विराट-अनुष्का ने पूजा अर्चना के बाद भगवान के दर पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
विराट-अनुष्का का हनुमान गढ़ी में पूजा करते हुए वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं हनुमान गढ़ी मंदिर में विराट-अनुष्का पहुंचे तो पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर टीका लगाया।
विराट और अनुष्का के दर्शन के बारे में जानकारी देते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दास महाराज ने बताया कि, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है।
भगवान राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। उनके साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं।


