Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा : जीएसटी विभाग में कार्यरत लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin by admin
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा, जीएसटी विभाग के एक अधिकारी को सोमवार को 45 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिा प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सतर्कता विभाग के निरीक्षक कृष्ण वीर सिंह की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सतर्कता विभाग की एक टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सलारपुर में वर्ष 2016 में पंजीकृत रामाटेक फर्म के मालिक प्रमोद तिवारी ने मेरठ स्थित सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारी से शिकायत की थी।

फर्म में कंप्यूटर मरम्मत का काम किया जाता था। शिकायत के अनुसार इसी वर्ष 29 अप्रैल की दोपहर करीब 12.28 बजे उन्हें एक फोन आया था और फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम भूदेव बताते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2016-17 और 2017-18 का ‘असेसमेंट’ नहीं कराया है।

शिकायत के अनुसार उनसे दोनों वर्षों के ‘असेसमेंट’ का 4,55,840 रुपये बकाया जमा करने को कहा गया और इसके लिए उन्हें सेक्टर-148 स्थित राज्यकर कार्यालय में आने के लिए कहा गया।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि वह नौ मई को भूदेव से मिले और भूदेव ने उन्हें प्रशासनिक अधिकारी सतेंद्र बहादुर सिंह से मिलवाने की बात कही। 13 मई को जीएसटी कार्यालय पहुंचकर जब उन्होंने सतेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने 50 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे।

विभाग के अनुसार, शिकायत प्राप्त होने के बाद सतेंद्र बहादुर सिंह को जीएसटी कार्यालय में रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के अपर आयुक्त राज्यकर संदीप भागिया ने कहा कि विजिलेंस टीम की कार्रवाई की जानकारी मिली है और नियम के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Tags: नोएडा : जीएसटी विभाग में कार्यरत
Previous Post

एटा में जिला पंचायत सदस्य ने सहयोगियों संग दलित महिलाओं पर बरसाए लाठी-डंडे, प्राथमिकी दर्ज

Next Post

बदायूं में बरेली-जयपुर डबल डेकर बस पलटी, चालक की मौत, 30 से अधिक घायल

Related Posts

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

August 5, 2026
बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
उत्तर प्रदेश

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

August 5, 2026
छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
उत्तर प्रदेश

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

August 5, 2026
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
Next Post

बदायूं में बरेली-जयपुर डबल डेकर बस पलटी, चालक की मौत, 30 से अधिक घायल

Recent Posts

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज चौराहे पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर...

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

मेटा की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। फेसबुक से प्रधानमंत्री...

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group