Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरियाणा की यूट्यूबर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

admin by admin
May 18, 2025
in क्राइम, देश
0

हरियाणा की एक यूट्यूबर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली और ‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करने वाली ज्योति मल्होत्रा ​​को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ज्योति के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं। वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी से कथित तौर पर संपर्क में थी। भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को 13 मई को निष्कासित कर दिया था।

उसके यूट्यूब चैनल अकाउंट पर ‘इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान’, ‘इंडियन गर्ल एक्सप्लोरिंग लाहौर’, ‘इंडियन गर्ल ऐट कटास राज टेंपल’ और ‘इंडियन गर्ल राइड्स लक्जरी बस इन पाकिस्तान’ जैसे पाकिस्तान यात्रा से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। उसने अब तक कुल 487 वीडियो बनाए हैं।

उसने अपने यूट्यूब चैनल पर खुद का परिचय ‘नोमैडिक लियो गर्ल’, ‘वंडरर हरयाणवी प्लस पंजाबी’ और ‘पुराने ख्यालों की मॉडर्न लड़की’ के रूप में दिया है।

सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, दो बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति, दानिश के परिचित अली अहवान से मिली थी, जिसने उसके वहां ठहरने की व्यवस्था की थी।

अहवान ने ज्योति की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात कराई तथा शाकिर और राणा शाहबाज से मुलाकात कराई। किसी भी संदेह से बचने के लिए उसने शाहबाज का मोबाइल नंबर ‘जट रंधावा’ के नाम से दर्ज कर रखा था।

प्राथमिकी के अनुसार, वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए इन लोगों के संपर्क में थी और उन्हें संवेदनशील जानकारी देती थी। उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उसने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मुलाकात की और यह पाया गया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी।

ज्योति की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से एक महिला समेत दो लोगों को उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोपी गुजाला और यामीन मोहम्मद दोनों मलेरकोटला के निवासी हैं और गोपनीय जानकारी के बदले उन्हें ऑनलाइन भुगतान प्राप्त होता था।

पंजाब पुलिस ने 11 मई को कहा कि गुजाला को पाकिस्तान स्थित हैंडलर को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गुजाला ने खुलासा किया कि वह पैसे के बदले में ऐसा कर रही थी और आरोपी पाकिस्तानी अधिकारी ने उसे यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) के माध्यम से 10,000 रुपये और 20,000 रुपये के दो लेनदेन के माध्यम से 30,000 रुपये भेजे।

ज्योति की गिरफ्तारी से एक दिन पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ कथित तौर पर संबंध रखने वाली 25 वर्षीय एक स्नातकोत्तर छात्रा को शुक्रवार को कैथल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कैथल जिले के गुहला इलाके के रहने वाले आरोपी देवेंद्र सिंह को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में उसके खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि पंजाब के एक कॉलेज से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल कर रहा सिंह पिछले साल नवंबर में तीर्थयात्रा पर पाकिस्तान गया था। पुलिस ने बताया कि यात्रा के दौरान वह कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया और वापस आने के बाद भी उनके संपर्क में रहा।

कुछ दिन पहले, 24 वर्षीय युवक नोमान इलाही को पाकिस्तान में कुछ लोगों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में पानीपत जिले से गिरफ्तार किया गया था।

ये गिरफ्तारियां पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष के बीच हुई हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

Tags: हरियाणा की यूट्यूबर पाकिस्तान के लिए
Previous Post

‘डिजिटल अरेस्ट’ गतिविधियों के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई, 39 पीओएस ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

कौशांबी: बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

कौशांबी: बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group