Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘डिजिटल अरेस्ट’ गतिविधियों के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई, 39 पीओएस ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज

admin by admin
May 18, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, ‘डिजिटल अरेस्ट’ गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 39 ‘पॉइंट-ऑफ-सेल्स’ (पीओएस) ऑपरेटरों पर मामला दर्ज किया है, जिन्होंने भोले-भाले व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से संचालित साइबर अपराधियों को 1,100 ‘‘फर्जी सिम कार्ड’’ बेचे थे।

ये पीओएस ऑपरेटर गृह मंत्रालय के अधीन देश की साइबर अपराध रोधी इकाई – आई4सी – की जांच के दायरे में आ गए थे, जो दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में सक्रिय भारतीय दूरसंचार ऑपरेटरों के सिम कार्डों पर नजर रख रही थी और जहां से साइबर अपराधी कथित रूप से गतिविधियां कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि 1,930 पीओएस द्वारा जारी किए गए 64,000 से अधिक सिम कार्ड ने मानदंडों को पूरा किया। वहीं, और विश्लेषण के बाद संदेह के दायरे में आने वाले पीओएस की संख्या घटकर 84 रह गई।

उन्होंने बताया कि आगे के विश्लेषण के दौरान यह सामने आया कि 39 पीओएस वर्तमान में सक्रिय थे और कथित तौर पर ‘‘घोस्ट सिम कार्ड’’ बनाने में लगे हुए थे, जिन्हें भोले-भाले भारतीयों को निशाना बनाने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से काम करने वाले साइबर अपराधियों को बेचा जाता था।

सीबीआई जांच में पता चला कि ई-केवाईसी के आधार पर सिम कार्ड जारी किए जाते हैं। जब कोई ग्राहक सिम मांगता है, तो पॉइंट-ऑफ-सेल व्यक्ति ई-केवाईसी करवाकर सिम जारी कर देता है। कथित साइबर ठग ग्राहकों से झूठ बोलते थे कि उनका ई-केवाईसी खत्म हो गया है और उन्हें दोबारा प्रयास करना चाहिए।

चूंकि ये भारतीय नंबर थे, लेकिन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से संचालित हो रहे थे, इसलिए कॉल प्राप्त करने वाले ‘डिजिटल अरेस्ट’ पीड़ित को यह आभास हुआ कि यह भारत के भीतर से आने वाली एक स्थानीय कॉल थी।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई को संदेह है कि दूरसंचार ऑपरेटरों के अधिकारियों ने इन फर्जी सिम कार्डों को सक्रिय करने में भूमिका निभाई होगी, और एजेंसी आपराधिक साजिश को उजागर करने के लिए अपनी छानबीन के दौरान मामले की जांच करेगी।

एजेंसी ने अब तक इस गिरोह से जुड़े पांच से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और पिछले सप्ताह पूरे भारत में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि यह तलाशी अभियान ‘ऑपरेशन चक्र पांच’ के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से संबंधित धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में दूरसंचार ऑपरेटरों के विभिन्न पॉइंट-ऑफ-सेल एजेंटों के परिसरों पर छापेमारी की गई।

Tags: ‘डिजिटल अरेस्ट’ गतिविधियों के खिलाफ
Previous Post

यूपी के जंगलों में शुरू विस्टाडोम ट्रेन से 275 रुपये में कतर्नियाघाट से दुधवा नेशनल पार्क चार घंटे 25 मिनट में घूमे

Next Post

हरियाणा की यूट्यूबर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

हरियाणा की यूट्यूबर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group