Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आकाशतीर ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को किया विफल

admin by admin
May 17, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नई दिल्ली, भारत की स्वदेश निर्मित आकाशतीर वायु रक्षा नियंत्रण एवं रिपोर्टिंग प्रणाली ने पाकिस्तान के साथ चार दिन तक चले सैन्य टकराव के दौरान ड्रोन और मिसाइलों सहित पाकिस्तानी हवाई हमलों को बेअसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जहां पाकिस्तान आयातित एचक्यू-9 और एचक्यू-16 प्रणालियों पर निर्भर था, जो भारतीय हमलों को रोकने में विफल रहीं, वहीं आकाशतीर ने स्वचालित वायु रक्षा में भारत के दबदबे को प्रदर्शित किया।

सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा निर्मित आकाशतीर को लगभग एक वर्ष पहले भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंधेरे आसमान में एक नए प्रकार का योद्धा जाग उठा। वह लड़ाकू विमान की तरह दहाड़ता नहीं था, न ही मिसाइल की तरह चमकता था। वह सुनता था। वह गणना करता था। वह हमला करता था।’’

इसने कहा, ‘‘यह अदृश्य कवच, आकाशतीर, अब रक्षा पत्रिकाओं तक सीमित अवधारणा नहीं है। यह भारत की वायु रक्षा की तेज धार है, वह अदृश्य दीवार है जिसने 9 और 10 मई की रात मिसाइलों और ड्रोन की बौछार को रोक दिया, जब पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य और नागरिक क्षेत्रों पर अपना सबसे घातक हमला किया था।’’

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में छह मई की देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर भीषण वार किया था।

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

पाकिस्तानी प्रयासों का भारतीय पक्ष ने कड़ा जवाब दिया तथा वायु सैन्य ठिकानों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों तथा रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंचाई।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 10 मई को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमत हो गए हैं।

आकाशतीर की भूमिका को साझा करते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह भारत की पूर्णतया स्वदेशी, स्वचालित वायु रक्षा नियंत्रण एवं रिपोर्टिंग प्रणाली है, जो आने वाले हर प्रक्षेपास्त्र को रोककर उसे निष्क्रिय कर देती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आकाशतीर ने दिखा दिया है कि यह दुनिया में मौजूद किसी भी चीज़ से अधिक तेजी से देखता है, निर्णय लेता है और हमला करता है।

वायु रक्षा प्रणाली की विशेषताओं के बारे में मंत्रालय ने कहा कि यह प्रणाली ‘मित्रवत’ गोलीबारी की संभावना को कम करती है, जिससे शत्रु के लक्ष्यों पर तेजी से हमला किया जा सकता है। साथ ही विवादित हवाई क्षेत्र में विमानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आकाशतीर क्रूर बल के बारे में नहीं है, यह बुद्धिमान युद्ध के बारे में है। यह प्रणाली सभी संबंधित पक्षों (नियंत्रण कक्ष, रडार और डिफेंस गन) को एक सामान्य, तात्कालिक समय की हवाई तस्वीर प्रदान करती है, जिससे समन्वित हवाई रक्षा अभियान संभव होता है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह प्रणाली स्वचालित रूप से दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइलों का पता लगाने, उन पर नजर रखने और उन पर हमला करने के लिए डिजाइन की गई है।

Tags: आकाशतीर ने पाकिस्तान के मिसाइल
Previous Post

NIA ने मुंबई हवाई अड्डे से ISIS ‘स्लीपर सेल’ के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Next Post

बिजनौर में अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत

Related Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 3, 2026
Next Post

बिजनौर में अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत

Recent Posts

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group