Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में नगर निगम बोर्ड की बैठक में ध्वनिमत से बजट को मिली स्वीकृति; सफाईकर्मियों का होगा बीट निर्धारित, प्रवर्तन दल व्यवहार में सुधार

admin by admin
May 14, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, नगर निगम क्षेत्र में विकास एवं जनसेवाओं के लिए सात अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम बोर्ड की बैठक में ध्वनिमत से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को स्वीकृति दे दी गई।

बुधवार को गांधी सभागार में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने किया। बैठक की शुरुआत में वित्तीय एवं लेखा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसके मुताबिक चार अरब 96 करोड़ 35 लाख रुपए इस वित्तीय वर्ष में आय का अनुमान लगाया गया है।

प्रारंभिक अवशेष समेत कुल अनुमानित आय 7 अरब 56 करोड़ 61 लाख 27 हजार रुपए आकी गई है। इसके मद्देनजर 7 अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपए व्यय का प्रस्ताव किया गया, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से चर्चा के उपरांत पास कर दिया।

इस धनराशि में कर से आय 2972.50 लाख संपत्तिकर, जलकर, पशुकर एवं अन्य कर शामिल है। किराये से आय 57 लाख विभिन्न प्रकार के शुल्क से 2146.90 लाख, उत्पादो की विक्री से 77.70 लाख रुपये आय का अनुमान लगाया गया है।

राजस्व अनुदान एवं अंशदान के रूप में 16391 लाख रुपये ब्याज से अन्य तरह की आय से 31.60 की आय संभावित है इसके अलावा केंद्र सरकार से 2740 लाख राज्य सरकार से 24107.60 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है इस धनराशी का इस्तेमाल कर्मचरियो के देय, विकास एवं जन सुविधायो पर किया जायेगा।

बोर्ड की बैठक में सफाईकर्मियों का बीट निर्धारित करने व प्रवर्तन दल को कार्य व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही सर्दी के अलाव की लकड़ी की खरीद की जाँच के आदेश दिये गए। किसी भी प्रकार की सामग्री की खरीद की निविदा समय से आमन्त्रित करने का फैसला किया गया।

बजट की चर्चा में उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद बृजेंद्र सिंह, जय नारायण सिंह, अनिल सिंह, अनुज दास, विकास कुमार, सूर्यकुमार तिवारी, विशाल पाल, हरिश्चंद्र गुप्त, चंदन सिंह, जगत नारायण, विनय जैसवाल, अखिलेश पाण्डेय,आदि ने हिस्सा लिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ल, शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता पुनीत ओझा, सीटीएओ गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला आदि मौजूद थे।

एक राष्ट एक चुनाव का प्रस्ताव पास

वरिष्ट पार्षद बृजेंद्र सिंह ने एक राष्ट एक चुनाव का प्रस्ताव पेश किया जिस पर चर्चा में सपा पार्षद विशाल पाल ने आपत्ति दर्ज करवाई। महापौर ने 1967 तक लोक सभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ करने का हवाला दिया और इससे होने वाले लाभ बताए उन्होने कहा की इस से आचार संहिता का समय घटेगा। चुनाव खर्च कम होंगे। सरकारी तंत्र का सदुपयोग होगा। विकास कार्य तेज होगा। सर्व सम्मति से प्रस्ताव को सदन ने स्वीकृति प्रदान की।

पहलगम कांड की निंदा सेना को सराहा
जम्मूकश्मीर के पहलगम में हुए आतंकी नर संघार की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर कड़ी निंदा की गई।  इस मौके पर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानो पर सफलतापूर्वक की गई सैन्य कार्रवाई की सराहना की गई।

Tags: अयोध्या में नगर निगम बोर्ड की बैठक में ध्वनिमत
Previous Post

Ayodhya में जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने की स्वास्थ्य समिति की बैठक, वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश, देखिये होता है क्या???

Next Post

अयोध्या: रायबरेली बाईपास पर बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने रौंदा, काफी देर तक तड़पते रहे सड़क पर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

September 22, 2026
Next Post

अयोध्या: रायबरेली बाईपास पर बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने रौंदा, काफी देर तक तड़पते रहे सड़क पर

Recent Posts

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने...

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group