Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्यमंत्री योगी: मिलावटखोरी सामाजिक अपराध है, चौराहों पर लगेंगी मिलावटखोरों की तस्वीर

admin by admin
May 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के अवैध कारोबार को ‘‘सामाजिक अपराध’’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है जिससे किसी भी प्रकार का समझौता अक्षम्य होगा।

मुख्यमंत्री ने यहां खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) के तहत मिलावटखोरों, नकली दवाओं के अवैध कारोबारी नेटवर्क और इस अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त व निर्णायक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक तौर पर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए और उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके और समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया, ‘‘तेल, घी, मसाले, दूध, पनीर जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की जांच यथासंभव उत्पादक इकाई पर ही की जाए। दूध व उससे बने उत्पादों की विशेष रूप से सघन जांच के लिए समर्पित टीम बनाई जाएं जो लगातार निगरानी करें।’’

उन्होंने निर्देशित किया कि पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान कर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन का स्वास्थ्य राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ होना चाहिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया, ‘‘राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं की संख्या में तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्व में स्थापित छह प्रमुख मंडलों के अलावा अब अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और देवीपाटन मंडलों में भी नयी प्रयोगशालाएं और कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लखनऊ, गोरखपुर और झांसी में प्रयोगशाला भवनों का उन्नयन किया गया है। साथ ही लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन आधुनिक प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनमें सूक्ष्मजीव, प्रोटोजोआ, विषाणु, जीवाणु, ‘माइकोटॉक्सिन’ तथा अन्य रोगकारक जीवों की जांच संभव हो पाई है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ और मेरठ में परीक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयोगशालाओं के संचालन व रखरखाव हेतु एक कोष स्थापित करने का सुझाव दिया।

नकली दवाओं के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस के साथ विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाए ताकि प्रभावी तरीके से कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा भी बैठक में की गई।

खाद्य सुरक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से एफएसडीए द्वारा पासवर्ड-आधारित बारकोड प्रणाली लागू की गई है, जिससे नमूनों के विश्लेषण की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। प्रत्येक नमूने की जांच वैज्ञानिकों द्वारा डिजिटल माध्यम से की जाती है और उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के बाद ही वह विश्लेषण मान्य माना जाता है।

आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ नामक मोबाइल ऐप और टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का निस्तारण तभी मान्य माना जाए जब शिकायतकर्ता संतुष्ट हो।

Tags: मुख्यमंत्री योगी: मिलावटखोरी सामाजिक अपराध है
Previous Post

बर्ड फ्लू का डर: लखनऊ और कानपुर के चिड़ियाघर बंद

Next Post

अयोध्या में दंपति ने नवजात बेटे का नाम रखा ‘सिंदूर’

Related Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

August 4, 2026
Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
Next Post

अयोध्या में दंपति ने नवजात बेटे का नाम रखा ‘सिंदूर’

Recent Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।...

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group