अमृतसर, पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार साहू को बुधवार को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर भारत के सुपुर्द कर दिया। उन्हें 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था।
बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10.30 बजे साहू को उसके हवाले कर दिया।बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्थापित प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रक्रिया हुई।
साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था।
#WATCH पंजाब: अमृतसर में अटारी बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के भारत लौटने की पहली वीडियो सामने आई।
कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में… pic.twitter.com/VS9kqSC4Bj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2025


