Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: प्रदेश में कर निर्धारण संशोधन हेतु मानक उपविधियां को मिली मंजूरी, सभी नगरीय निकायों में लागू होगी एक समान व्यवस्था।

admin by admin
May 13, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और वित्तीय मजबूती सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में संपत्ति कर निर्धारण सूची में संशोधन एवं नामांतरण की प्रक्रिया को अब मानक उपविधियों के तहत एकरूप और पारदर्शी बनाया जाएगा।

यह उपविधियां उत्तर प्रदेश नगर निगम पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड द्वारा तैयार की गई है औरा इन्हें सभी नगरीय निकायों के बोर्ड अनुमोदन के पश्चात लागू किया जाएगा।

अब तक नगरीय निकायों में नामांतरण शुल्क एवं सम्पत्ति कर निर्धारण की कोई एक समान व्यवस्था नही थी। कहीं निश्चित शुल्क वसूला जाता था तो कहीं संपत्ति के विक्रय मूल्य पर 1% से 2% तक शुल्क लगाया जाता था। नई मानक उपविधियां के माध्यम से इन सभी विसंगतियों को समाप्त किया जाएगा और सभी निकायों में एक समान प्रक्रिया लागू की जाएगी।

इन उपविधियांे के तहत अब संपत्ति स्वामित्व परिवर्तन या संशोधन हेतु आवेदन आनलाइन पोर्टल मे माध्यम से किया जाएगा। विवाद रहित मामलों का निस्तारण अधिकतम 45 कार्य दिवसों समय सीमा के अन्तर्गत किया जाएगा।

शुल्क का निर्धारण स्पष्ट रूप से संपत्ति के क्षेत्रफल अथवा मूल्य के आधार पर किया गया है। उत्तराधिकार या पंजीकृत वसीयत के मामलों में नगर निगमों में यह शुल्क रू0 1,000.000 से रू0 5,000.00 के बीच होगा (संपत्ति क्षेत्रफल के आधार पर), निर्धारित किया गया है।

विक्रय विलेख या दान पात्र जैसे अन्य मामलों में शुल्क संपत्ति के मूल्य से जोड़ा गया है। रू0 5 लाख तक की संपत्ति पर रू0 1,000.00 रू0 50 लाख से अधिक मूल्य की संपत्तियों पर रू0 10,000.00 तक शुल्क लिया जाएगा।

प्रत्येक नामांतरण के लिए एक माह पूर्व सार्वजनिक सूचना/नोटिस जारी की जाएगी ताकि कोई आपत्ति हो तो उसे सुना जा सके। यदि निर्धारित समय तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो प्रविष्टि को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

यदि कोई सम्पत्ति आती है तो सम्बन्धित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा और उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, इस व्यवस्था के अन्तर्गत 30 दिन के भीतर अपील का अधिकार भी प्रदान किया गया है।

इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर विकास विभाग के मंत्री श्री एके शर्मा  ने कहाः
‘‘प्रदेश में पारदर्शी, डिजिटल और नागरिक-केन्द्रित संपत्ति कर प्रणाली स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। ये मानक उपविधियां नगरीय निकायों में एकरूपता लाकर लंबित विवादों का समाधान करेंगी और राजस्व को बढ़ावा देंगी।

नगर निगमों हेतु यह उपविधि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 और नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों हेतु उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 के तहत बनाई गई है। अब सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये जाएंगे कि वे इन उपविधियों को अपने-अपने बोर्ड से अनुमोदित कर लागू करें।

इन उपविधियों के लागू होने से संपत्ति से सम्बन्धित नामांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम बनेंगे। यह नगरीय निकायों की राजस्व व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और ई-गवर्नेंस के लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में एक महत्तवपूर्ण कदम साबित होगा।

Tags: लखनऊ: प्रदेश में कर निर्धारण संशोधन हेतु मानक
Previous Post

Ayodhya: सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पर बड़े मंगल पर हुआ विराट भंडारे का आयोजन

Next Post

गोरखपुर में किन्नर पर हमले के बाद तनाव व्याप्त, दो लोग हिरासत में

Related Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित
अयोध्या

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

August 4, 2026
आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

August 4, 2026
अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल
अयोध्या

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

August 4, 2026
Next Post

गोरखपुर में किन्नर पर हमले के बाद तनाव व्याप्त, दो लोग हिरासत में

Recent Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।...

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group