Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका, चीन में अधिकतर शुल्क पर 90 दिन की रोक लगाने पर सहमति

admin by admin
May 12, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

जेनेवा, अमेरिका और चीन ने हाल ही में एक-दूसरे पर लगाए भारी शुल्क में से अधिकतर पर 90 दिन की रोक लगाने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनने की सोमवार को जानकारी दी।

इससे शेयर बाजारों में उछाल आया है क्योंकि विश्व की दो प्रमुख आर्थिक शक्तियों ने टकराव से एक कदम पीछे हटा लिया जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर हो गई थी।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 145 प्रतिशत शुल्क दर का 115 प्रतिशत घटाकर 30 प्रतिशत करने पर, जबकि चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर अपनी दर को भी इतना की कम कर 10 प्रतिशत करने पर सहमति व्यक्त की है।

ग्रीर और अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जेनेवा में संवाददाता सम्मेलन में शुल्क कटौती की घोषणा की। इसके अलावा दोनों पक्षों ने अपने व्यापार मुद्दों पर चर्चा जारी रखने की रूपरेखा तैयार की है।

दो दिन की वार्ता के बाद संवाददाता सम्मेलन में बेसेंट ने कहा कि उच्च शुल्क स्तर से दोनों पक्षों के सामान पर पूरी तरह रोक लग गई ऐसा परिणाम कोई भी पक्ष नहीं चाहता।

बेसेंट ने कहा, ‘‘ इस सप्ताहांत दोनों प्रतिनिधिमंडलों की आम सहमति यह है कि कोई भी पक्ष अलगाव नहीं चाहता है। इन उच्च उच्च शुल्क से जो हुआ … वह अवरोध के बराबर था। कोई भी पक्ष ऐसा नहीं चाहता। हम व्यापार चाहते हैं। हम अधिक संतुलित व्यापार चाहते हैं। मुझे लगता है कि दोनों पक्ष इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस समझौते को दोनों देशों के मतभेदों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह आगे के सहयोग की नींव तैयार करता है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ यह पहल दोनों देशों के उत्पादकों व उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप है और दोनों देशों के हितों के साथ-साथ विश्व के साझा हितों को भी पूरा करती है।’’

इसमें कहा गया चीन को उम्मीद है कि अमेरिका ‘‘ एकतरफा शुल्क वृद्धि की गलत प्रथा’’ को रोकेगा और चीन के साथ अपने आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों के विकास की रक्षा के लिए काम करेगा, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक निश्चितता तथा स्थिरता आएगी।

अमेरिका और चीन की ओर से लागू किए गए जटिल शुल्क पर इसका पूरा प्रभाव अब भी अस्पष्ट है। काफी कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि वे 90 दिन के इस निलंबन के दौरान लंबे समय से जारी रहे मतभेदों को पाटने के तरीके खोज पाएंगे या नहीं।

हालांकि, जब विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के इस कदम से बाजारों में निवेशकों की धाराणा मजबूत हुई।

एसएंडपी 500 में 2.6 प्रतिशत का उछाल आया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में दो प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। तेल की कीमतें 1.60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक बढ़ गईं और यूरो तथा जापानी येन के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई।

चीन में यूरोपीय संघ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जेन्स एस्केलंड ने दोनों देशों के इस कदम का स्वागत किया लेकिन साथ ही आगाह भी किया।

उन्होंने बयान में कहा कि शुल्क को केवल 90 दिन के लिए निलंबित किया गया है और आगे क्या होगा इसको लेकर काफी अनिश्चितता है।

एस्केलंड ने कहा, ‘‘ व्यवसायों को सामान्य परिचालन बनाए रखने एवं निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए पूर्वानुमान की आवश्यकता होती है। इसलिए चैंबर को उम्मीद है कि दोनों पक्ष मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे और ऐसे कदम उठाने से बचेंगे जो वैश्विक व्यापार को बाधित करेंगे…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने चीन पर अमेरिकी शुल्क को बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया था और चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी आयात पर 125 प्रतिशत का शुल्क लगाया था। इतने अधिक शुल्क का मतलब है कि दोनों देश एक-दूसरे के उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं जिससे व्यापार बाधित हो रहा है, जो पिछले वर्ष 660 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक था।

अमेरिका और चीन की घोषणा से शेयर बाजारों में उछाल आया। हांगकांग के हैंगसेंग में करीब तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। जर्मनी तथा फ्रांस के बाजार में 0.7 प्रतिशत की तेजी आई।

Tags: अमेरिकाचीन में अधिकतर शुल्क पर
Previous Post

जैसलमेर में बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर ‘पोर्न’ वेबसाइट पर किया अपलोड, युवती व उसका साथी गिरफ्तार

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
अंतराष्ट्रीय

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

September 7, 2026
अंतराष्ट्रीय

Mohan Bhagwat in London: RSS प्रमुख ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में ब्रिटिश सिख समुदाय से की सार्थक बातचीत

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

Nepal Flood: 10 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 60 साल की महिला, लापता लोगों के बचने की उम्मीद जगी

September 6, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group