Wednesday, November 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रीडगंज ATM में कार्ड फंसते ही शुरू हुआ ठगी का खेल, खाते से निकले 74,019 रुपये

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 18, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, कोतवाली नगर क्षेत्र के रीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 74,019 रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एटीएम में मौजूद एक युवक और फोन पर मिले निर्देशों के जरिए उसके साथ ठगी की गई। मामले में पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की मांग की गई है।

बड़ा रमना, निवासी बिजेन्द्र पाल मौर्य के मुताबिक, 18 नवंबर को दोपहर करीब 12:25 बजे वह रीडगंज स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। रुपये निकलने के बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया। पीड़ित का कहना है कि उस समय एटीएम के अंदर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।

आरोप है कि इसी दौरान बाहर खड़ा एक युवक एटीएम के अंदर आया और खुद को वहां का कर्मचारी बताया। उसने दीवार पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर फोन करने को कहा। नंबर मिलाने पर दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने पीड़ित को क्लियर बटन और उसके ऊपर वाला बटन एक साथ दबाकर एटीएम पिन डालने की सलाह दी। कहा गया कि ऐसा करने से कार्ड बाहर निकल आएगा।

पीड़ित के अनुसार, निर्देशों का पालन करने के बावजूद कार्ड नहीं निकला। इसके बाद फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि दो घंटे बाद एटीएम की गाड़ी आएगी और तब तक मशीन लॉक कर दी गई है।

बिजेन्द्र पाल मौर्य का आरोप है कि घर पहुंचने पर उन्हें खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, खाते से पहले 10-10 हजार रुपये की छह बार निकासी हुई। इसके बाद 3,840 रुपये, 2,200 रुपये और 7,979 रुपये भी निकाल लिए गए। इस तरह कुल 74,019 रुपये खाते से निकल गए।

पीड़ित ने यह भी बताया कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और काम कर रहा है। उन्होंने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मामले की जांच कराने और खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

Tags: ATM ठगीअयोध्याबैंक ऑफ बड़ौदारीडगंजसाइबर फ्रॉड
Previous Post

चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ

Related Posts

अयोध्या

फिल्म ‘रामायण’ पर विवाद: हिंदू जनजागृति समिति ने जताई आपत्ति, दर्शकों से की फिल्म नहीं देखने की अपील

November 18, 2026
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा करते श्रद्धालु
अयोध्या

Watch, अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा शुरू, 45 किलोमीटर के मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 18, 2026
अयोध्या

अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, 604 किलोमीटर का सफर होगा आसान

November 14, 2026
अयोध्या

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर ट्रेन में सांप्रदायिक संदेश और बम धमकी चिपकाने का आरोपी अयोध्या निवासी मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

November 13, 2026

Recent Posts

अयोध्या: रीडगंज ATM में कार्ड फंसते ही शुरू हुआ ठगी का खेल, खाते से निकले 74,019 रुपये

by Atul Narain Srivastava
November 18, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली नगर क्षेत्र के रीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते...

चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन के शेनझेन शहर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हवाई अड्डे पर...

GeM से जवाब-तलब: CIC का निर्देश- सरकारी खरीद में साठगांठ के आंतरिक आकलन के निष्कर्ष बताएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

नई दिल्ली, सरकारी खरीद में विक्रेताओं की कथित मिलीभगत, चुनिंदा कंपनियों को बार-बार खरीद आदेश मिलने और नए विक्रेताओं के लिए...

अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 35 मुकदमों का आरोपी वाहिद अंसारी मारा गया, एसपी की जैकेट पर भी लगी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गाजीपुर निवासी वाहिद अंसारी की मौत हो...

आजम खान डासना जेल से रिहा, बेटे लेने पहुंचे; बड़े सपा नेता की गैरमौजूदगी चर्चा में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 18, 2026
0

गाजियाबाद, समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group