Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रख रहे हैं: अमेरिकी सेना अधिकारी

admin by admin
May 8, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिकी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका ‘‘स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रख रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

अमेरिकी सेना के प्रशांत क्षेत्र कमांडिंग जनरल, रोनाल्ड क्लार्क ने बुधवार को डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम स्थिति पर बेहद करीब से नजर रख रहे हैं। हम अपने मुख्यालय और अमेरिका हिन्द-प्रशांत कमान मुख्यालय (यूएसइंडोपैकोम) से सपंर्क साधे हुए हैं क्योंकि इन हमलों के बारे में जानकारी और भी स्पष्ट हो रही है।

‘यूएसइंडोपैकोम’ अमेरिकी सशस्त्र बलों की छह एकीकृत लड़ाकू कमान में से एक है, जिसका मुख्यालय हवाई में है। क्लार्क भारत के हमलों के बाद उत्पन्न हुए हालात पर अमेरिका के दृष्टिकोण से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता संघर्ष ‘‘रुकना’’ चाहिए और अगर वह कुछ मदद कर सके हैं तो जरूर करेंगे।

ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘युद्ध’’ पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह बहुत भयानक है। मेरी इच्छा यह है कि मैं दोनों को साथ लेकर काम करूं। मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें इसे (तनाव को) हल करते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ जैसे को तैसा वाला रुख अपनाया है तो अब उम्मीद है कि वे रुक सकते हैं। मैं उन दोनों को जानता हूं, हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे से मिलकर काम करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं और मैं इसे रुकते देखना चाहता हूं। और अगर मैं कुछ मदद कर सकता हूं तो मैं जरूर करूंगा।

Tags: नजर रख रहे हैं: अमेरिकी सेना अधिकारी
Previous Post

सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले उर्स का विवाद पहुंचा उच्च न्यायालय

Next Post

पाकिस्तान के 9 शहरों में ड्रोन हुए हमले, अफरातफरी मची

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

पाकिस्तान के 9 शहरों में ड्रोन हुए हमले, अफरातफरी मची

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group