श्रीगंगानगर में BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
सेना से जुड़े सूत्रों का दावा है कि उसे भारतीय सीमा पर पकड़ा गया है और अब पूछताछ जारी है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पाकिस्तानी रेंजर किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. BSF के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि उसके सीमा पार करने के इरादे का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
BSF के जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं और सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे है